Blog Details

Economics (अर्थशास्त्र) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक

14 Oct, 2025

Economics MCQ Objective Questions PDF for Railway Exam (in Hindi)

 

प्रिय पाठकों,


जैसा कि हम सभी जानते हैं, GK/GS सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी और निर्णायक विषय होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, XamToppr की ओर से Economics (अर्थशास्त्र) अध्याय पर आधारित महत्वपूर्ण Objective Questions (बहुविकल्पीय प्रश्न) हिंदी में साझा किए जा रहे हैं।

 

इस अध्याय में Railway द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं जैसे:
RRB NTPC, RRC Group-D, RRB JE, RPF Constable, RPF SI, RRB ALP/Technician में पूछे गए प्रश्नों को शामिल किया गया है।

 

यह Economics MCQ PDF आपके आगामी रेलवे परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। हमने इसे पूर्णतः त्रुटिरहित बनाने का प्रयास किया है। फिर भी यदि किसी मानवीय या तकनीकी कारणवश कोई त्रुटि रह गई हो, तो XamToppr उसके लिए क्षमाप्रार्थी है।

 

नोट: यदि आपको XamToppr द्वारा दी गई यह Economics (अर्थशास्त्र) MCQ PDF पसंद आए, तो कृपया इसे अधिक से अधिक Like और Share करें ताकि अन्य छात्र-छात्राओं को भी इसका लाभ मिल सके।

 

Good luck with your studies and exam preparations!

 

Economics (अर्थशास्त्र) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक

 

RRB की विभिन्न विगत परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का विश्लेषण चार्ट

क्र.स.

परीक्षा

परीक्षा वर्ष

कुल प्रश्न पत्र

सामान्य ज्ञान के कुल प्रश्न

1.

RRB NTPC-2019
Stage-II

2022

15

40 × 15= 600

2.

RRC Group-D 2019

2022

99

30 × 99= 2970

3.

RRB NTPC-2019
Stage-I

2020-2021

133

30 × 133= 3990

4.

RRB JE-2018
Stage-II

2019

9

15 × 9 = 135

5.

RPF Constable 2018

2019

17

30 × 17 =  510

6.

RPF SI 2018

2019

23

30 × 23 = 690

7.

RRB JE-2018
Stage-I

2019

38

15 × 38 = 570

8.

RRB ALP/Tech.-2018 Stage-II

2019

18

10 × 18 = 180

9.

RRB ALP/Tech.-2018
Stage-I

2018

30

10  ×  30 = 300

10.

RRB Group D 2018

2018

135

20  ×  135 = 2700

11.

RRB NTPC-2015
Stage-II

2017

9

15  ×  9 = 135

12.

RRB NTPC-2015
Stage-I

2016

63

30  ×  63 = 1890

13.

RRB JE 2015

2015

26

15  ×  26 = 390

14.

RRB JE 2014

2014

10

15  ×  10 = 150

Total

625

15210

 

 Previous Year MCQ PDF List

 History MCQ PDF

 Economics MCQ PDF  

 Polity MCQ PDF

 Biology MCQ PDF

 Chemistry MCQ PDF

 Physics MCQ PDF

 Economics MCQ PDF        

 

 

अर्थशास्त्र (Economics)

  • अर्थशास्त्र के सिद्धान्त (Theory of Economics)
  • अर्थव्यवस्था के प्रकार एवं क्षेत्र (Types and Sectors of Economy)
  • राष्ट्रीय आय एवं मापन (National Income and Measurement)
  • आर्थिक नियोजन, पंचवर्षीय योजनाएँ तथा नीति आयोग (Economic Planning, Five Year
  • Plans and NITI Aayog)
  • मुद्रा एवं बैंकिंग (Money and Banking)
  • मुद्रास्फीति (Inflation) पूँजी बाजार एवं स्टॉक एक्सचेंज (Capital Market and Stock Exchange) बजट एवं लोक वित्त/राजकोषीय नीतियाँ / वित्त आयोग (Budget and Public Finance/Fiscal Policies/ Finance Commission) करारोपण (Taxation)
  • जनसंख्या एवं नगरीकरण (Population and Urbanization)
  • गरीबी एवं बेरोजगारी (Poverty and Unemployment)
  • भुगतान संतुलन एवं व्यापार समझौते (Balance of Payment and Trade Contracts)
  • रिपोर्ट एवं सूचकांक (Report and Index) राष्ट्रीय संगठन एवं मंत्रालय/प्रमुख योजनाएँ (National Organizations & Ministries/Major Schemes)
  • कृषि क्षेत्र की योजनायें (Schemes for Agricultural Sector)
  • शिक्षा क्षेत्र की योजनाएं (Schemes for Educational Sector)
  • वित्तीय समावेशन की योजनाएं (Schemes for Finanicial Inclusion)
  • रोजगार और कौशल विकास की योजनाएं (Schemes for Employment and Skill Development)
  • बुनियादी ढांचा एवं नवाचार क्षेत्र की योजनाएं (Schemes for Infrastructure and Inovation Sector)
  • सतत विकास की योजनाएं (Schemes for Sustainable Development)
  • महिला और बाल विकास की योजनाएं (Schemes for Women and Child Development)
  • स्वास्थ्य और स्वच्छता की योजनाएं (Schemes for Health and Sanitization)
  • अन्य योजनाएं (Other Schemes)
  • अन्तर्राष्ट्रीय संगठन (International Organizations)
  • औद्योगिक क्षेत्र (Industrial Sectors)
  • विविध (Miscellaneous)

 

अर्थशास्त्र के सिद्धान्त (Theory of Economics)

 

1. सही कथन का चयन कीजिए।
(a) निवेश गुणक, MPC के साथ धनात्मक रूप से संबंधित होता है।
(b) उपभोग फलन की प्रवणता APC द्वारा इंगित की जाती है, कि MPC द्वारा
(c) MPS शून्य होने पर निवेश गुणक शून्य होता है।
(d) MPC को MPS से गुणा करने पर 1 के बराबर मान प्राप्त होता है।

RRB Group-D : 08/09/2022 (Shift-III)
Ans. (a) : दिए गए कथनों में कथन (a) सत्य है।
(1) निवेश गुणक MPC के साथ धनात्मक रूप से संबंधित होता है। निवेश गुणक से तात्पर्य उस संख्या से है जिसके द्वारा उत्पादन या आय में वृद्धि निवेश में वृद्धि से अधिक हो जाती है। इसे आय में परिवर्तन और निवेश में परिवर्तन के बीच के अनुपात के रूप में मापा जाता है। इसे ' k ' के रूप में दर्शाया जाता है।

 

2. इनमें से क्या, किसी फर्म के लिए परिवर्तनीय लागत नहीं है?
(a) कमीशन
(b) श्रम
(c) संपत्ति कर
(d) पैर्किंग

RRB Group-D : 13/09/2022 (Shift -I)
Ans. (c) : परिवर्तनशील लागतें वह अंश होता है जो उत्पादन के बढ़ जाने से बकुता है और घट जाने से घटता है। यदि उत्पादन किसी समय नहीं हो रहा है तो परिवर्तनशील लागते बिल्कुल समाप्त हो जाती है। जैसे कच्चे माल का मूल्य, ईंधन पर व्यय और श्रमिकों की मजदूरी कमीशन और पैकेजिंग आदि। जबकि संम्पत्ति कर परिवर्तनीय लागत नहीं है।

 

3. प्रत्याशित समग्र मांग (Ex Ante Aggregate Demand) की गणना के लिए किस सूत्र का उपयोग किया जाता है?
(a) C+I-cY
(b) C+cY
(c) cY-C+I
(d) C+I+cY

RRB Group-D - 01/09/2022 (Shift-I)
Ans. (d) : प्रत्याशित समग्र मांग (Ex Ante Aggregate Demand) AD=C+I+C.Y

 

4. मैक्रोइकॉनॉमिक (समष्टि अर्थशास्त्र) विश्लेषण में उपभोग फलन (consumption function), कुल उपभोग और ....... के बीच संबंध का वर्णन करता है।
(a) उपमोग माल की गुणवत्ता

(b) सकल राष्ट्रीय आय
(c) उपमोग माल की कीमत

(d) उपमोक्ता का व्यवह्रार   
RRB Group-D - 22/09/2022 (Shift-II)

Ans.(b) : मैक्रोइकॉनोमिक्स में अर्थव्यवस्था के समग्र रूप का अध्ययन किया जाता है। इसके विश्लेषण में उपभोग फलन, कुल उपभोग और सकल राट्रीय आय के बीच सम्बन्ध का वर्णन करता है।
 

5. कारक आगर्तों की अवसर लागत के अतिरिक्त किसी व्यावसायिक फर्म द्वारा अर्जित लाभ क्या कहलाता है?
(a) इष्टतम लाभ
(b) विनियमित लाभ
(c) असामान्य लाभ
(d) सामान्य लाभ

RRB Group-D - 22/09/2022 (Shift-I)
Ans. (c) : कारक आगतों की अवसर लागत के अतिरिक्त किसी व्यावसायिक फर्म द्वारा अर्जित लाभ असामान्य लाभ कहलाता है।

 

6. वह उत्पादन चक्र क्या कहलाता है, जिसमें कम से कम एक उत्पादन कारक स्थिर होता है?
(a) अल्पावधि उत्पादन (short run production)
(b) नियत दीर्घकालिक उत्पादन (constant long term production)
(c) परिवर्तनीय दीर्घकालिक उत्पादन (variable long term production)
(d) दार्घकालिक उत्पादन (long run production)

RRB Group-D - 30/09/2022 (Shift-I)
Ans.(a) : अल्पावधि उत्पादन (short run production) जिसमे कम से कम एक उत्पादन कारक स्थिर होता है।

 

7. अर्थशास्त्र में, इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है?
(a) औसत नियत लागत वक्र का बलान नीचे की ओर होता है।
(b) लंबे समय में, सभी इनपुट नियत (fixed) होते हैं।
(c) कुल लागत, कुल परिवर्ती लागत और कुल नियत लागत का योग होती है।
(d) अल्पकालीन सीमांत लागत (Short run marginal cost), औसत परिवर्ती लागत और अल्पकालीन औसत लागत (Short run average cost) के वक्र 'U' आकार के होते हैं।

RRB Group-D - 22/08/2022 (Shift-III)
Ans. (b) : लम्बे समय में सभी इनपुट परिवर्तनशील होते है। अन्य कथन सही है।

 

8. उत्पादन की सीमांत लागत, -----अतिरिक्त इकाइयों के उत्पादन हेतु कुल लागत में होने वाले परिवर्तन से संबंधित है।
(a) 1
(b) 2
(c) 4
(d) 3

RRB Group-D - 13/09/2022 (Shift-II)
Ans. (a) : सीमांत लागत कुछ लागत में परिवर्तन है जो एक अतिरिक्त वस्तु के निर्माण या उत्पादन से आता है। अर्थात यह उत्पादन की एक और ईकाई को जोड़ने की वृद्धिशील लागत को संदर्भित करता है।

9. उत्पादन प्रक्रिया में प्रयुक्त स्व-स्वामित्व वाले आगतों (inputs) की लागत का क्या अभिप्राय है?
(a) कुल लागत (Total cost)
(b) सीमांत लागत (Marginal cost)
(c) अंतर्निहित लागत (Implicit cost)
(d) कुल परिवर्ती लागत (Total variable cost)

RRB Group- D - 11/10/2022 (Shift-II)
Ans. (c) : उत्पादन प्रक्रिया में प्रयुक्त स्व-स्वामित्व वाले आगतों (inputs) की लागत को अंतर्निहित लागत कहते हैं। इनको आरोपित लागतें भी कहते हैं। ऐसी लागत का एक उदाहरण है-अपने स्वयं के फैक्ट्री के भवन का आरोपित किराया।

 

10. एक फर्म का उत्पादन फलन, उपयोग में लाए गए आगतों और ........- के मध्य का संबंध है।
(a) फर्म द्वारा उपयोग में लाए गए आगतों की मात्रा
(b) फर्म द्वारा उपयोग लाए गए आगतों की गुणवत्ता
(c) फर्म द्वारा उत्पादित निर्गतों
(d) फर्म द्वारा उपयोग में लाए गए आगतों के मूल्य

RRB Group- D - 11/10/2022 (Shift-II)
Ans. (c) : एक फर्म का उत्पादन फलन, उपयोग में लाए गए आगतों और फर्म द्वारा उत्पादित निर्गतों के मध्य का संबंघ है। उपयोग में लाए गए आगतों की विभिन्न मात्राओं के लिए वह निर्गत की अधिकतम मात्रा प्रदान कर सकता है, जिसका उत्पादन किया जा सकता है। जैसे- Q=f(L,K)
यहाँ Q उत्पादन की मात्रा, K,L  श्रम है।

 

11. निम्न में से कौन सा किसी अर्थव्यवस्था में समग्र मांग का भाग नहीं है?
(a) निर्यात
(b) पूंबीगत माल
(c) जनसंख्या वृद्धि
(d) आयात

RRB Group- D-09/09/2022 (Shift-I)
Ans. (c) : किसी अर्थव्यवस्था में जनसंख्या वृद्धि समत्र मांग का भाग नहीं होती है। कुल मांग एक अर्थव्यवस्था में उत्पादित समी तैयार वस्तुओं और सेवाओं की कुल मात्रा का माप है। कुल मांग में समी उपभोक्ता समान, पूंजीगत समान, निर्यात, आयात और सरकारी खर्च शामिल हैं।

 

12. समष्टि अर्थशार्खीय विश्लेषण (macroeconomic analysis) में, सीमांत बचत प्रवृत्ति (MPS) किसे दर्शाती है?
(a) किसी व्यक्ति की आय में प्रति इकाई परिवर्तन के फलस्वरूप उसकी बचत में परिवर्तन
(b) किसी वस्तु की प्रति इकाई बचत
(c) किसी व्यक्ति की प्रति इकाई आय की तुलना में उसकी बचत
(d) किसी वस्तु के मूल्य में प्रति इकाई परिवर्तन की तुलना में उसकी बचत

RRB Group- D - 28/09/2022 (Shift-III)
Ans. (a) : समप्टि अर्थशास्त्रीय विश्लेषण में, सीमांत बचत प्रवृत्ति (MPS) किसी व्यक्ति की आय में प्रति इकाई परिवर्तन के फलस्वरूप उसकी बचत में परिवर्तन को प्रदर्शित करता है।

 

13. MPC (सीमांत उपभोग प्रवृत्ति) मान सामान्यतः ____
(a) (-)1  पर नियत रहता है
(b) (-)1  और (-)2  के बीच होता है
(c) 1 से अधिक और 0 से कम नहीं होता है
(d) 1 और 2 के बीच होता है

RRB Group- D - 09/09/2022 (Shift-II)
Ans. (c) : MPC का मान सामान्यतः 0-1  के मध्य होता है। सीमांत उपमोग प्रवृत्ति कुल आय में वृद्धि तथा कुल उपमोग में वृद्धि के मध्य सम्बन्ध स्थापित किया जाता है। इसे निम्न सूत्र द्वारा व्यक्त किया जाता है-
MPC=ΔCΔY

 

14. निम्न में से कौन सा उत्पादन लागत में शामिल उपरि व्यय (overhead expense) है?
(a) कच्चा माल
(b) श्रम
(c) उपभोज्य विनिर्माण आपूर्ति (d) बीमा

RRB Group-D : 29/08/2022 (Shift-II)
Ans. (d) : उत्पादन उपरिव्यय वे लागते है जो उत्पादन सापेक्ष नहीं है यानि उत्पादन मात्रा भले कुछ भी हो वे स्थिर रहती है। जैसेबीमा, मूल्यहस, रखरखाव आदि।

 

15. आय में एक इकाई वृद्धि के परिणाम स्वरूप प्रत्याशित खपत (ex-ante consumption) में वृद्धि की दर ---- कहलाती है।
(a) औसत उपभोग प्रवृत्ति
(b) सीमांत बचत प्रवृत्ति
(c) औसत बचत प्रवृत्ति
(d) सीमांत उपभोग प्रवृत्ति

RRB Group-D - 18/08/2022 (Shift-II)
Ans. (d) : आय में एक इकाई वृद्धि के परिणाम स्वरूप प्रत्याशित खपत में वृद्धि की दर सीमांत उपभोग प्रवृत्ति कहलाती हैं।

 

16. किसी वस्तु या सेवा की एक अतिरिक्त इकाई खरीदने से उपभोन्ता को प्राप्त होने वाले अतिरिक्त संतुष्टि या लाभ ( उपयोगिता ) को ____  कहा जाता है।
(a) उपभोक्ता मांग
(b) कुल उपयोगिता
(c) संतुलन
(d) सीमांत उपयोगिता

RRB Group-D - 01/09/2022 (Shift-II)
Ans. (d) : किसी वस्तु या सेवा के उपयोग में इकाई वृद्धि करने पर प्राप्त होने वाले लाभ को उस वस्तु या सेवा की सीमान्ता उपयोगिता (Marginal Utility) कहते है। जैसे 4 केलों से हमें 28 इकाई उपयोगिता प्राप्त होती है और 5 केलों से कुल उपयोगिता 30 इकाई मिलती है। अतः पाँचवे केले से 2 इकाई उपयोगिता बढ़ गई। अतः यह्ती 2 इकाई सीमान्त उपयोगिता है।

 

17. अर्थशास्त्र में, कुल परिवर्तनीय लागत + उत्पादित उत्पादन की इकाइयां = ____   '
(a) औसत निश्चित लागत
(b) औसत उत्पाद
(c) कुल उत्पाद
(d) औसत परिवर्तनीय लागत

RRB Group-D - 05/09/2022 (Shift-I)
Ans. (d) : अर्थशास में कुल परिवर्तनीय लागत ÷  उत्पादित उत्पादन की इकाइयां, औसत परिवर्तनीय लागत कहलाती है। अर्थात्त उत्पादों या सेवाओं की प्रति इकाई परिवर्तनीय लागत को औसत परिवर्तनीय लागत कहा जाता है। औसत परिवर्तनीय लागत कक 'U' आकार का होता है। क्योंकि परिवर्तनीय लागत वे लागत है, जो उत्पादन स्तर के साथ बदलती रहती है।

18. अनधिमान वक्र की प्रवणता किसके द्वारा मापी जाती है?
(a) प्रतिस्थापन की सीमांत दर
(b) तकनीकी प्रतिस्थापन की सीमांत दर
(c) परिवर्तन की सीमांत दर
(d) प्रभावी विनिमय की सीमांत दर

RRB Group-D - 18/09/2022 (Shift-II)
Ans. (a) : अनधिमान वक्र की प्रवणता प्रतिस्थापन की सीमांत द्वारा मापी जाती है। अनधिमान वक्र दो वस्तुओं के ऐसे संयोगों का प्राफीय निरूपण है जो कि उपमोत्ता को समान संतुष्टि प्रदान करते है। इसे तटस्थता वक्र और उदासीनता वक्र भी कहता जाता है।

 

19. 'बड़ी हुई सरकारी निर्बचत को प्रतिसंतुलित (offset) करने के लिए परिवारों को बचत में वृद्धि करनी होती है।' उपर्युक्त सिद्धांत निम्न में से किसके द्वारा दिया गया?
(a) डेविड रिकाहों (David Ricardo)
(b) वाल्टर एडम्स (Walter Adams)
(c) बीआर अंबेडकर (BR Ambedkar)
(d) ताकेशी अमेमिया (Takeshi Amemiya)

RRB Group-D - 26/08/2022 (Shift-III)
Ans. (a) : डेविड रिकार्डो एक ज्रिटिश राजनीतिक अर्थशारती थे। उन्होंने एक दलाल और वित्तीय बाजार सद्टेबाज के रूप में अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत की थी। इन्होंने अर्थशारू में कड़ी महत्वपूर्ण सिद्धान्त दिये जिसमें एक प्रमुख सिद्धान्त यह है कि "बक्ती हुई सरकारी निर्वजत को प्रतिसंतुलित करने के लिए परिवारों को बचत में वृद्धि करनी होती है।" इसके अलावा इनका एक महत्वपूर्ण सिद्धान्त तुलनात्मक लागत का सिद्धान्त भी है।

 

20. यदि औसत उत्पादन घट रहा है, तो सीमांत उत्पादन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
(a) इसका बलान (slope) धनात्मक होगा।
(b) यह औसत उत्पादन से अधिक होगा।
(c) यह औसत उत्पादन के समान होगा।
(d) यह औसत उत्पादन से कम होगा।

RRB Group-D - 26/08/2022 (Shift-III)
Ans. (d) : जब कुल उत्पादन को परिवर्तनशील साधन की कुल इकाईयों से भाग दिया जाता है तो औसत उत्पादन प्राप्त होता है। सीमांत उत्पादन, कुल उत्पादन में परिवर्तन है। औसत उत्पादन और सीमांत उत्पाद के बीच सम्बन्ध निम्न होता है-

  • जब औसत उत्पाद बढ़ रहा होता है, तो सीमान्त उत्पाद औसत उत्पाद से ऊपर होता है।
  • जब औसत उत्पाद घट रहा होता है, तो सीमान्त उत्पाद औसत उत्पाद से नीचे होता है।
  • अधिकतम औसत उत्पाद पर सीमान्त और औसत उत्पाद एकदूसरे के बराबर होते हैं।

21. जब तक किसी वस्तु की सीमांत उपयोगिता होती है, तब तक व्यक्ति हमेशा उस वस्तु की अधिक मात्रा लेना पसंद करेगा।
(a) धनात्मक
(b) उच्चावचनी
(c) स्थिर
(d) ॠणात्मक

RRB Group-D - 30/08/2022 (Shift-III)

Ans. (a) : जब तक किसी वस्तु की सीमांत उपयोगिता धनात्मक होती है तब तक व्यक्ति हमेशा उस वस्तु की अधिक मात्रा लेना पसंद करेगा।
 

22. जब तक MP ( सीमांत उत्पाद ), औसत उत्पाद (AP) से अधिक रहता है, तब तक औसत उत्पाद ____  रहता है।
(a) ह्रासमान दर के साथ गिरता
(b) बक्नना जाती
(c) स्थिर
(d) गिरना जारी

RRB Group-D - 25/08/2022 (Shift-I)
Ans. (b) : उत्पादन लागत सिद्धांत के अनुसार सीमांत उत्पाद (MP), औसत उत्पाद (AP) से अधिक रहने पर, औसत उत्पाद का बक्नना जारी रहता है।

  • सीमांत लागत की गणना एक अतिरिक्त वस्तु के निर्माण के लिए आवश्यक कुल व्यय के रूप में की जाती है।
    सीमांत लागत = कुल व्यय में परिवर्तन  उत्पादित इकाइयों की मात्रा में परिवर्तन 

23. किसी वस्तु की वह मात्रा, जो एक उपभोक्ता दिए गए वस्तुओं की कीमतों, रूचियों और अनधिमानों को निश्चित रखते हुए खरीदने को तैयार है, और क्षमता रखता है, को उस वस्तु की कहते है।
(a) उपयोगिता
(b) आपूर्ति
(c) मांग
(d) मूल्य

RRB Group-D - 07/10/2022 (Shift-II)
Ans. (c) : किसी वस्तु की वह मात्रा, जो एक उपभोक्ता दिए गए वस्तुओं की कीमतों, रूचियों और अनधिमानों को निश्चित रखते हुए खरीदने को तैयार है, और क्षमता रखता है, को उस वस्तु की मांग कहते हैं।

 

24. समश्टि अर्थशास्त्र (मैक्रोइकानॉमिक्स) को निम्न में से किस रूप में परिभाषित किया जा सकता है?
(a) निर्णय लेने और संसाधनों के आवंटन में व्यक्तियों, परिवारों और फमों के व्यवह्नार का अध्ययन
(b) अर्थशास्त्र की एक शाखा, जिसमें लाभ के तरीकों का अध्ययन किया जाता है।
(c) अर्थशास्त्र की एक शाखा, जिसमें व्यक्तियों के निवेश के तरीकों का अध्ययन किया जाता है।
(d) अर्थशास्त्र की एक शाखा, जिसमें समज्र रूप से अर्थव्यवस्था के व्यवह्हार और प्रदर्शन का अध्ययन किया जाता है।

RRB Group-D - 07/10/2022 (Shift-II)
Ans. (d) : समष्टि अर्थशास्त्र (मैक्रोइकानॉमिक्स) अर्थशास्त्र की एक शाखा, जिसमें समत्र रूप से अर्थव्यवस्था के व्यवहार और प्रदर्शन का अध्ययन किया जाता है। समटि आर्थिक विश्लेषण का अध्ययन कई कारणों से महत्वपूर्ण है, जो निम्नलिखित है-

  • अर्थशास्त्र की कार्यप्रणाली को समझने में सहायक।
  • आर्थिक नीति निर्धारण में सह्रायक।
  • व्यहि अर्थशास्त्र के विकास में सहायक।

 

25. अनधिमान वक्र (Indifference curve) की अवधारणा ____  के नियत पर आधारित है।
(a) मांग और आपूर्ति
(b) ह्रासमान सीमांत उपयोगिता
(c) ह्रासमान सीमांत प्रतिस्थापन दर
(d) सीमांत प्रतिस्थापन दर

RRB Group-D - 12/09/2022 (Shift-I)
Ans. (c) : अनधिमान वक्र की अवधारणा ह्रासमान सीमांत प्रतिस्थापन दर के नियम पर आधारित है। अनधिमान वक्र दो वस्तुओं को ऐसे संयोगों का ग्राफीय निरूपण है जो कि उपभोक्ता को समान सन्तुष्टि प्रदान करते हैं। अनधिमान वक्र को तटस्थता वक्र और उदासीनता वक्र भी कहा जाता है।

 

26. अर्थशारू में, औसत उत्पाद =  ____  + श्रम
(a) Variable cost/परिवर्तनीय लागत
(b) Marginal product/सीमांत उत्पाद
(c) Fixed cost/निश्चित लागत
(d) Total product/कुल उत्पाद

RRB Group-D - 14/09/2022 (Shift-II)
Ans. (d) : अर्थशारू में, औसत उत्पाद प्रत्येक इनपुट (उत्पादन के कारक जैसे श्रम और मूमि) द्वारा उत्पादित औसत आऊटपूट (उत्पादों) को संदर्भित करता है। यह कंपनियों के लिए परिवर्तनीय इनपुट के एक विशेष संयोजन के साथ उत्पादित कुल आउटपुट को मापने का तरीका है।

 औसत उत्पाद = कुल उत्पाद  श्रम  है। 

 

27. उपभोक्ता व्यवहार के सम्बन्ध में, दो अनधिमान वक्र ____  I
(a) एक-दूसरे को 45 डित्री पर प्रतिच्छेदित करते हैं
(b) एक-दूसरे को कमी भी प्रतिच्छेदित नहीं करते हैं
(c) एक-दूसरे को हमेशा समकोण पर प्रतिच्छेदित करते हैं
(d) एक-दूसरे को 120 डिग्री पर प्रतिच्छेदित करते हैं

RRB Group-D - 28/09/2022 (Shift-II)
Ans. (b) : उपभोक्ता व्यवह्रार सिद्धांत के अनुसार दो अनधिमान वक्र एक-दूसरे को कभी भी प्रतिच्छेदित नहीं करते और यही असमानता उपमोक्ता का बजट प्रतिबंध कहलाती है।

  • उपभोक्ता व्यवहार सिद्धांत में यह निर्णय किया जाता है कि वह अपनी आय को विभिन्न वस्तुओं पर किस प्रकार व्यय करें।
  • एक अनधिमान वक्र उन सभी बिन्दुओं का प्रतिनिधित्व करने वाले बंडलों को जिनको उपभोत्ता तटस्य समझता है और उन्हीं को जोड़ता है।

 

28. औसत परिवर्तनीय लागत और औसत निश्चित लागत के योग को ____  कहा जाता है।
(a) औसत लागत
(b) वास्तविक लागत
(c) कुल लागत
(d) सीमांत लागत

RRB Group-D - 28/09/2022 (Shift-II)
Ans. (a) : औसत परिवर्तनीय लागत और औसत निश्चित लागत के योग के औसत लागत कहा जाता है।

 

29. उस वक्र को क्या कहा जाता है, जो उन सभी बंडलो का प्रतिनिधित्व करने वाले बिन्दुओं को जोड़ता है, जिन्हें उपभोक्ता तटस्थ समझता है?
(a) सीमांत वक्र
(b) अनधिमान वक्र
(c) उपयोगिता वक्र
(d) उपभोक्ता वक्र

RRB Group-D - 28/09/2022 (Shift-I)
Ans. (b) : अनधिमान वक्र दो वस्तुओं के ऐसे संयोगों का ग्राफीय निरूपण है जो कि उपमोक्ता को समान संतुष्टि प्रदान करता है वह वक्र उन सभी बण्डलों का प्रतिनिधित्व करने वाले बिन्दुओं को बोइता है, जिन्हें उपभोक्ता तटस्य समझता है।

  • अनधिमान वक्र को तटस्थता वक्र और उदासीनता वक्र भी कहा जाता है।

इसमें किसी मी एक वक्र के किसी भी बिन्दु पर उपभोक्ता को प्राप्त होने वाली उपभोग सामग्री से समान संतुष्टि प्राप्त होती है।
 

30. मैक्रोइकॉनॉमिक (समष्टि अर्थशास्त्र) विश्लेषण में, अन्तिम वस्तुओं के निर्गत के संतुलन मूल्य में कुल वृद्धि और स्वायत्त व्यय में आरम्भिक वृद्धि के अनुपात को अर्थव्यवस्था का ____  कहा जाता है।
(a) आय गुणक
(b) बच्ता गुणक
(c) निर्गत गुणक
(d) उपभोग गुणक

RRB Group-D - 28/09/2022 (Shift-I)
Ans. (c) : अन्तिम वस्तुओं के निर्गत के संतुलन मूल्य में कुल वृद्धि और स्वायत्त व्यय में आरम्भिक वृद्धि के अनुपात को समष्टि अर्थव्यवस्था (micro-economy) में 'निर्गत गुणक' कहा जाता है।

 

31. ____  उन सभी बंड़लों का संग्रह है, जिसे उपभोक्ता विद्यमान बाजार कीमतों पर अपनी आय से खरीद सकता है।
(a) बजट सेट
(b) बजट मॉडल
(c) बजट मूल्य
(d) बजट रेखा

RRB Group-D - 29/09/2022 (Shift-III)
Ans. (a) : बजट सेट उन समी बंडलो का संग्रह है, जिसे उपभोक्ता विद्यमान बाबार कीमतों पर अपनी आय से खरीद सकता है।

 

32. उपभोक्ता किसी उत्पाद का जितना अधिक उपभोग करते हैं, उतना ही अधिक असंतुष्ट होते हैं, इसे ____  कहा जाता है।
(a) उतृप्ति
(b) अधिकतम उपयोग
(c) ह्रासमान सीमांत उपयोगिता
(d) वर्षमान सीमांत उपयोगिता

RRB Group-D - 15/09/2022 (Shift-I)
Ans. (c) : ह्रासमान सीमांत उपयोगिता के नियमानुसार जैसे-जैसे कोई व्यक्ति किसी वस्तु की अधिक इकाइयों का उपयोग करता है वैसे-वैसे उत्तरोत्तर इकाइयों से प्राप्त सीमांत उपयोगिता घटती जाती है। किसी उत्पाद की एक अतिरिक्त इकाई के उपयोग से प्राप्त उपयोगिता में परिवर्तन को सीमांत उपयोगिता के रूप में जाना जाता है।

 

 

इस PDF में क्या मिलेगा?

 

  • Chapter-wise Objective Questions (MCQ) – सभी प्रश्न हिंदी में
  • पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न
  • RRB NTPC, RRC Group-D, RPF, JE, ALP आदि सभी Exams के लिए उपयोगी
  • सरल भाषा, सटीक उत्तर और exam-oriented content
  • बिल्कुल फ्री डाउनलोड (कोई भुगतान नहीं)

 

किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी है ये PDF?

 

  • ✅ RRB NTPC
  • ✅ RRC Group-D
  • ✅ RPF Constable & RPF SI
  • ✅ RRB JE
  • ✅ RRB ALP/Technician
  • अन्य सभी Railway Exams और सामान्य प्रतियोगी परीक्षाएं

 

Economics MCQ PDF Free Download करें: 

 

PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें:

[Download PDF - अर्थशास्त्र Objective Questions in Hindi]

 

Also Read:

 

  1. Ancient History (प्राचीन इतिहास) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक
  2. Medieval History (प्राचीन इतिहास) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक
  3. Modern History (आधुनिक इतिहास) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक
  4. World History (विश्व का इतिहास) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक
  5. Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक
  6. Geography (भूगोल) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक

 

नोट: अगर आपको यह PDF और हमारा प्रयास पसंद आया हो तो इसे ज़रूर WhatsApp, Telegram, और Facebook ग्रुप्स में शेयर करें, ताकि बाकी छात्रों को भी लाभ मिल सके। आपके एक शेयर से किसी का भविष्य बन सकता है!

 

 

You can also Download:

 

 Join Telegram Group

Click Here

 6000+ History MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 3725+ Physics MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 5180+ Biology MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 4550+ Indian Polity MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 13000+ General Science MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 7525+ Geography MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 2625+ Indian Economics MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 3915+ Chemistry MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 

Did you like this article? Share it with your friends on Facebook, Twitter, WhatsApp and Google plus!