Blog Details

Modern History (आधुनिक इतिहास) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक

09 Oct, 2025

Modern History MCQ Objective Questions PDF for Railway Exam (in Hindi)

 

प्रिय पाठकों,


जैसा कि हम सभी जानते हैं, GK/GS सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी और निर्णायक विषय होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, XamToppr की ओर से Modern History (आधुनिक इतिहास) अध्याय पर आधारित महत्वपूर्ण Objective Questions (बहुविकल्पीय प्रश्न) हिंदी में साझा किए जा रहे हैं।

 

इस अध्याय में Railway द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं जैसे:
RRB NTPC, RRC Group-D, RRB JE, RPF Constable, RPF SI, RRB ALP/Technician में पूछे गए प्रश्नों को शामिल किया गया है।

 

यह Modern History MCQ PDF आपके आगामी रेलवे परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। हमने इसे पूर्णतः त्रुटिरहित बनाने का प्रयास किया है। फिर भी यदि किसी मानवीय या तकनीकी कारणवश कोई त्रुटि रह गई हो, तो XamToppr उसके लिए क्षमाप्रार्थी है।

 

नोट: यदि आपको XamToppr द्वारा दी गई यह Modern History (आधुनिक इतिहास) MCQ PDF पसंद आए, तो कृपया इसे अधिक से अधिक Like और Share करें ताकि अन्य छात्र-छात्राओं को भी इसका लाभ मिल सके।

 

Good luck with your studies and exam preparations!

 

Modern History (आधुनिक इतिहास) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक

 

RRB की विभिन्न विगत परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का विश्लेषण चार्ट

क्र.स.

परीक्षा

परीक्षा वर्ष

कुल प्रश्न पत्र

सामान्य ज्ञान के कुल प्रश्न

1.

RRB NTPC-2019
Stage-II

2022

15

40 × 15= 600

2.

RRC Group-D 2019

2022

99

30 × 99= 2970

3.

RRB NTPC-2019
Stage-I

2020-2021

133

30 × 133= 3990

4.

RRB JE-2018
Stage-II

2019

9

15 × 9 = 135

5.

RPF Constable 2018

2019

17

30 × 17 =  510

6.

RPF SI 2018

2019

23

30 × 23 = 690

7.

RRB JE-2018
Stage-I

2019

38

15 × 38 = 570

8.

RRB ALP/Tech.-2018 Stage-II

2019

18

10 × 18 = 180

9.

RRB ALP/Tech.-2018
Stage-I

2018

30

10  ×  30 = 300

10.

RRB Group D 2018

2018

135

20  ×  135 = 2700

11.

RRB NTPC-2015
Stage-II

2017

9

15  ×  9 = 135

12.

RRB NTPC-2015
Stage-I

2016

63

30  ×  63 = 1890

13.

RRB JE 2015

2015

26

15  ×  26 = 390

14.

RRB JE 2014

2014

10

15  ×  10 = 150

Total

625

15210

 

 Previous Year MCQ PDF List

 History MCQ PDF

 Geography MCQ PDF  

 Polity MCQ PDF

 Biology MCQ PDF

 Chemistry MCQ PDF

 Physics MCQ PDF

 Economics MCQ PDF        

 

 

Ancient History (प्राचीन इतिहास) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक

Medieval History (प्राचीन इतिहास) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक

 

Modern History (आधुनिक इतिहास) 

  • भारत में यूरोपियों का आगमन (Arrival of the Europeans in India)
  • मराठों का उदय एवं विकास (Rise and Development of Marathas)
  • स्वतंत्र राष्ट्र (मैसूर/बंगाल/पंजाब/ अवध) [Independent States (Mysore/Bengal/Punjab/ Awadh)]
  • औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था (Colonial Economy)
  • आधुनिक भारत में शिक्षा का विकास (Development of Education in Modern India)
  • समाचार पत्र एवं पत्रिकाएँ (Newspapers and Magazines)
  • 1857 का विद्रोह (Revolt of 1857)
  • किसान विद्रोह एवं किसान आंदोलन (Peasant Revolt and Peasant Movements)
  • जनजातीय/अन्य प्रमुख आंदोलन (Tribal/Other Major Movements)
  • सामाजिक एवं धार्मिक आंदोलन (Social and Religious Movements)
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress)
  • बंगाल विभाजन एवं स्वदेशी आंदोलन (Partition of Bengal & Swadeshi Movement)
  • मुस्लिम लीग (Muslim League)
  • दिल्ली दरबार (Delhi Darbar)
  • होमरूल आंदोलन (Homerule Movement)
  • क्रांतिकारी आंदोलन (Revolutionary Movement)
  • रॉलेट एक्ट (Rowlatt Act)
  • जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड (Jallianwala Bagh Massacre)
  • असहयोग/खिलाफत आंदोलन (Non-cooperation/ Khilafat Movement)
  • स्वराज पार्टी (Swaraj Party)
  • महात्मा गाँधी एवं उनके प्रारम्भिक आंदोलन (Mahatma Gandhi and his Initial Movement)
  • सविनय अवज्ञा आन्दोलन (Civil Disobedience Movement)
  • साइमन कमीशन (Simon Commission)
  • गाँधी-इरविन समझौता/गोलमेज सम्मेलन (Gandhi-Irwin Pact/Round Table Conference)
  • पूना पैक्ट (Poona Pact)
  • आजाद हिन्द फौज/सुभाष चन्द्र बोस (Azad Hind Fauj/Subhash Chandra Bose)
  • क्रिप्स मिशन/संविधान सभा (Cripps Mission/ Constitutent Assembly)
  • कैबिनेट मिशन (Cabinet Mission)
  • भारत छोड़ो आन्दोलन (Quit India Movement)
  • प्रांतीय चुनाव (Provincial Election)
  • माउण्टबेटन योजना/भारत विभाजन (Mountbatten Plan/Partition of India)
  • भारत का संवैधानिक विकास (The Constitutional Development of India)
  • गवर्नर/गवर्नर जनरल/वायसराय (Governors/Governors General/Viceroys)
  • कथन/नारा/उपाधियाँ (Statements/Slogans/Titles)
  • ब्रिटिश कालीन प्रमुख इमारत (Important Monuments during British Period)
  • स्वतंत्रता के बाद का भारत (India After Independence)
  • आधुनिक इतिहास विविध (Modern History Miscellaneous)

 

1. भारत में यूरोपियों का आगमन (Arrival of the Europeans in India)

1. औपनिवेशिक शासन की स्थापना निम्न में से सबसे पहले कहाँ हुई थी?
(a) दिल्ली
(b) बॉम्बे
(c) सूरत
(d) बंगाल

RRB NTPC 05.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (d) : औपनिवेशिक शासन सर्वप्रथम बंगाल में स्थापित किया गया था। बंगाल प्रांत में सर्वप्रथम ग्रामीण समाज को पुनर्व्यवस्थित करने और भूमि संबंधी अधिकारों की नयी व्यवस्था को लागू करने तथा एक नयी राजस्व प्रणाली स्थापित करने के लिए प्रयत्न किए गए थे।

 

2. बंगाल का पहला अंग्रेजी कारखाना 1651 में ____ नदी के तट पर स्थापित किया गया था।
(a) स्वर्णरेखा
(b) सोन
(c) हुगली
(d) दामोदर

RRB NTPC 23.07.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (c) : बंगाल में अंग्रेजों को सर्वप्रथम व्यापारिक छूट वर्ष 1651 ई. में प्राप्त हुई थी। जब बंगाल के सूबेदार शाहशुजा (शाहजहाँ का दूसरा बेटा) ने एक फरमान जारी कर कम्पनी को 3000 रुपया वार्षिक कर के बदले बंगाल, बिहार व ओडिशा में व्यापार करने का विशेषाधिकार प्रदान किया था। शाहशुजा की अनुमति से बंगाल में पहला अंग्रेजी कारखाना 1651 ई. में हुगली नदी के तट पर स्थापित किया गया था तथा अंग्रेज अधिकारी 'ब्रिजमैन' को इस कारखाने (फैक्ट्री) का प्रधान नियुत्त किया गया था।

 

3. भारत के पूर्वी तट पर स्थित इनमें से किस स्थान पर अंग्रेजों ने 1611 में अपना पहला 'कारखाना' खोला?
(a) मद्रास
(b) मसुलीपट्टनम
(c) तूतीकोरिन
(d) यानम

RRB NTPC 31.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (b) : भारत के पूर्वी तट पर स्थित मसुलीपट्टनम में 1611 ई. में अंग्रेजों ने अपना पहला कारखाना खोला। उल्लेखनीय है कि भारत में आने वाली यूरोपीय शक्तियों में सबसे पहला आगमन पुर्तगालियों का हुआ।

 

4. भारत के लिए समुद्री मार्ग की खोज किसने की थी ?
(a) वास्को डी गामा
(b) इब्न बतूता
(c) क्रिस्टोफर कोलंबस
(d) ह्रेन सांग

RRB NTPC 10.02.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (a) : भारत के लिये समुद्री मार्ग की खोज वास्कोडिगामा ने की, जो एक पुर्तगाली नाविक था। वह अब्दुल मनीक नामक गुजराती पथ-प्रदर्शक की सहायता से कालीकट के प्रसिद्ध बन्दरगाह 'कप्पकडाबू' नामक स्थान पर 17 मई, 1498 ई. को पहुँचा। यहाँ के स्थानीय शासक जिसकी पैतृक उपाथि 'जमोरिन' थी, ने उसका स्वागत किया।

 

5. भारत के समुद्री मार्ग की पहली बार खोज ____ ने की थी।
(a) पुर्तगालियों ने
(b) फ्रांसीसियों ने
(c) अंग्रेजों ने
(d) डचों ने

RRB NTPC 07.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (a) : भारत के समुद्री मार्ग की पहली बार खोज पुर्तगाल निवासी वास्कोडिगामा ने 20 मई 1498 को की थी। अमेरिका के समुद्री मार्ग की खोज कोलम्बस ने 1492 में की थी।

 

6. गोवा को पुर्तगाल से स्वतंत्रता किस वर्ष में प्राप्त हुई?
(a) 1960
(b) 1963
(c) 1961
(d) 1962

RRB NTPC 31.07.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (c) : 15 अगस्त 1955 ई. को गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्त कराने के लिए 3000 सत्याग्रहियों ने अहिंसक आन्दोलन शुरू किया और जनता ने जनमत संग्रह की माँग की। परन्तु पुर्तगाली सेनाओं ने निहत्यी जनता पर गोली चलाकर भारत सरकार को हस्तक्षेप करने के लिए विवश किया। परिणामतः भारतीय सेना ने गोवा में 'ऑपरेशन विजय' चलाकर 19 दिसम्बर 1961 को पुर्तगालियों से गोवा, दमन एवं दीव मुक्त करा लिया तथा तीनों को सम्मिलित करके केन्द्रशासित प्रदेश बनाया गया। 30 मई, 1987 ई. को गोवा भारत का 25 वाँ प्रान्त बना।

 

7. पुर्तगालियों द्वारा गोवा पर कब्जा कब किया गया था ?
(a) 1605 AD
(b) 1590 AD
(c) 1510 AD
(d) 1485 AD

RRB Group-D 18-09-2018 (Shift-II)
RRB NTPC 23.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (c) : भारत में पुर्तगालियों द्वारा गोवा पर कब्जा 1510 ई. में किया गया था। पुर्तगाली वायसराय अलफांसो-द-अल्बुकर्क ने 1510 ई. में बीजापुर के सुल्तान यूसुफ आदिल शाह को हराकर गोवा को अपने कब्जे में कर लिया था।

 

8. इनमें से कौन सा खोजकर्ता भारत आना चाहता था, किंतु इसके बजाय अमेरिका के तट पर पहुंच गया था?
(a) चंगेज खान
(b) वास्को डी गामा
(c) क्रिस्टोफर कोलंबस
(d) सिकंदर

RRB NTPC 09.02 .2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (c) : क्रिस्टोफर कोलंबस स्पेन का नाविक था, जिसने भारत के समुद्री मार्ग खोजने के बजाय अटलांटिक महासागर में भ्रमित होकर अमेरिका की तरफ पहुँच गया। कोलंबस को लगा कि अमेरिका ही भारत है। इसी कारण वहाँ के मूल निवासियों को रेड इंडियन के नाम से जाना जाने लगा।

 

9. ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत के किस शहर में अपना पहला व्यापारिक केन्द्र स्थापित किया था?
(a) अहमदाबाद
(b) मुंबई
(c) दिल्ली
(d) सूरत

RRB NTPC 04.02.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (d) : 31 दिसम्बर, 1600 ई. को इंग्लैण्ड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने कंपनी को 15 वर्षों के लिए पूर्वी देशों के साथ व्यापार का एकाधिकार प्रदान किया। भारत में व्यापारिक फैक्ट्री स्थापित करने का प्रथम प्रयास कैप्टन हॉकिन्स के आगमन से हुआ।
1608 . में जेम्स प्रथम के दूत के रूप में हॉकिन्स सूरत पहुँचा, वह अकबर के नाम लिखा जेम्स प्रथम का पत्र लेकर मुगल बादशाह जहाँगीर के दरबार में पहुंचा और सूरत में व्यापारिक फैक्ट्री खोलने की अनुमति माँगी, सम्राट ने अनुमति दे दी किन्तु पुर्तगालियों के शत्रुतापूर्ण कारनामों और सूरत के सौदागरों के विरोध के कारण यह अनुमति रद्द कर दी गई। 1612 . में कैप्टन थामस बेस्ट ने एक समुद्री युद्ध में पुर्तगालियों को पराजित किया। 1613 . शाही फरमान द्वारा जहांगीर ने अंग्रेजों को सूरत में स्थाई कारखाना स्थापित करने की अनुमति दे दी। इस प्रकार सूरत में अंग्रेजों द्वारा पहले, स्थाई व्यापारिक केन्द्र की स्थापना की गई।

 

10. में इंग्लैंड की रानी को भारत की महारानी घोषित किया गया था।
(a) 1787
(b) 1876
(c) 1877
(d) 1867

RRB Group-D 12-10-2018 (Shift-II)
Ans : (c) 1877 . में इग्लैंड की रानी को भारत की महारानी घोषित किया गया। इनका पूरा नाम महारानी विक्टोरिया था। इन्हीं के नाम पर भारत के कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल भवन का निर्माण किया गया है।

 

11. ............. को प्रारंभिक तौर पर ईस्ट इंडीज के साथ व्यापार करने के लिए गठित किया गया था, लेकिन अंत में यह मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्वीप और चीन के साथा व्यापार तक ही सीमित हो गया -
(a) इंग्लिश इंडिया कम्पनी
(b) लंदन इंडिया कम्पनी
(c) ईस्ट इंडिया कम्पनी
(d) ब्रिटिश इंडिया कम्पनी

RRB Group-D 31-10-2018 (Shift-I)
Ans : (c) ईस्ट इण्डिया कम्पनी को प्रारम्भिक तौर पर ईस्ट इण्डीज के साथ व्यापार करने के लिये गठित किया गया था। कंपनी के प्रबन्ध के लिए एक समिति की व्यवस्था की गई। इसमें एक निदेशक, एक उपनिदेशक और 24 सदस्य होते थे।

 

12. जब फ्रांसीसी नेतृत्व में फ्रांस ने पर कब्जा कर लिया था। तब पहला कर्नाटक युद्ध लड़ा गया था।
(a) मद्रास
(b) पांडिचेरी
(c) बंबई
(d) हैदराबाद

RRB Group-D 19-09-2018 (Shift-III)
Ans. (a) कर्नाटक का प्रथम युद्ध (1746-48 .) आस्ट्रिया के उत्तराधिकार युद्ध ( 1740 .) का विस्तार था। कैप्टन बारनैट के नेतृत्व में अंग्रेजी सेना ने कुछ फ्रांसीसी जलपोत पकड़ लिए जो युद्ध का तात्कालिक कारण बना। इसके परिणामस्वरूप मॉरीशस के फ्रांसीसी गवर्नर ला बूर्डोने ने मद्रास पर अधिकार कर लिया। प्रथम कर्नाटक युद्ध कैप्टन पैराडाइज की फ्रांसीसी सेना तथा महफूज खाँ के नेतृत्व वाली नवाब की सेना के मथ्य लड़ा गया। फ्रांसीसियों ने नवाब की सेना को सेंटथोमे नामक स्थान पर पराजित किया। इस युद्ध की समाप्ति यूरोप में "एक्स ला शापेल की संधि" ( 1748 .) के साथ हुई, क्योंकि इस संधि के कारण आस्ट्रिया का उत्तराधिकार का युद्ध भी समाप्त हो गया। इस संधि से अंग्रेजों को मद्रास पुन: वापस मिल गया।

 

13. ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना के समय भारत का शासक कौन था?
(a) औरंगजेब
(b) अकबर
(c) जहाँगीर
(d) शाहजहाँ

RRB J.E. 2014 (14.12.2014 Set-2, Red Paper)

Ans. (b) : अंग्रेजों ने पूर्व में अपनी व्यापारिक गतिविधियों के लिए ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया नामक कम्पनी बनायी, जिसकी स्थापना 1599 में इंग्लैण्ड के एक मर्चेण्ट एडवेंचर्स नामक दल के द्वारा ' यूनाइटेड कम्पनी ऑफ मर्चेंट्स ऑफ लन्दन ट्रेडिंग इन टू ईस्ट इण्डीज' के नाम से की थी। दिसम्बर, 1600 . में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इण्डिया कम्पनी को पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी भारत के साथ व्यापार के लिए पन्द्रह वर्षों के लिए अधिकार पत्र प्रदान किया। उस समय भारत का शासक मुगल सम्राट अकबर था, जिसका शासनकाल 1556 से 1605 . तक था। यह मुगलकाल का सबसे महान शासक था।
 

14. भारत में फोर्ट विलियम ____ नदी के किनारे स्थित है।
(a) यमुना
(b) हुगली
(c) गोदावरी
(d) चिनाब

RRB JE - 29/05/2019 (Shift-I)
Ans : (b) भारत में फोर्ट विलियम कोलकाता में हुगली नदी के किनारे पर बना एक किला है, इस किले का निर्माण 1781 में हुआ था। इसके प्रथम प्रेसिडेंट चार्ल्स आयर थे। लार्ड वेलेजली के समय में इस किले में भारतीय नागरिक सेवा में भर्ती हुए युवकों को प्रशिक्षित (ट्रेनिंग) किया जाता था।

 

15. 1505 में भारत के पहले पुर्तगाली वायसराय द्वारा किस किले का निर्माण कराया गया था?
(a) सेंट एंजेलो फोर्ट
(b) सेंट थॉमस फोर्ट
(c) फोर्ट इम्मेन्युअल
(d) फोर्ट सेंट डेविड

RRB NTPC Stage Ist 29.04.2016 (Shift-I)
Ans : (a) सेंट एंजेलो फोर्ट केरल के कन्त्रूर नगर में स्थित है। इसका निर्माण 1505 . में प्रथम पुर्तगाली वायसराय फ्रांसिस्को डी अल्मीडा द्वारा करवाया गया था। पुर्तगालियों के बाद इस पर डचों का नियंत्रण हो गया, तत्पश्चात अंग्रेजों ने इस पर अधिकार कर लिया। वर्तमान में यह किला भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग के अधीन है।

 

16. भारत में अपने नियंत्रण को बढ़ाने हेतु, ब्रिटिश और भारतीयों के बीच कई युद्ध लड़े गए थे परंतु निम्नलिखित में से युद्ध जो उसमें शामिल नहीं था।
(a) एंग्लो - मराठा
(b) एंग्लो - सिक्ख
(c) एंग्लो - मैसूर
(d) एंग्लो - बांग्ला

RRB NTPC Stage Ist 26.04.2016 (Shift-II)
Ans : (d) भारत में अपने नियंत्रण को बढ़ाने हेतु ब्रिटिश और भारतीयों के बीच कई युद्ध लड़े गए थे, परन्तु एंग्लो -बांग्ला युद्ध इनमें शामिल नहीं था। 23 जून, 1757 . को बंगाल में प्लासी का युद्ध हुआ था जो कि अंग्रेजों और बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के मथ्य हुआ जिसमें नवाब की हार हुई थी।

 

17. भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की सत्ता जमने से पहले, भारत किससे बने मुलायम कपड़ों का निर्यात करता था?
(a) केवल सूती
(b) केवल रेशम
(c) केवल नायलॉन
(d) सूती एवं रेशम

RRB NTPC Stage Ist 22.04.2016 (Shift-II)
Ans : (d) भारत में ईस्ट इण्डिया कम्पनी की सत्ता जमने से पहले सूती एवं रेशम के बने मुलायम कपड़ो, मसालों, मोती आदि का निर्यात करता था।

18. अंग्रेजी (ब्रिटिश) ईस्ट इंडिया कंपनी ने खुद को भारत में ____ के दौरान स्थापित किया था?
(a) 1600-1612
(b) 1641-1645
(c) 1701-1710
(d) 1721-1728

RRB NTPC 07.04.2016 (Shift-II) Stage Ist
Ans : (a) अंग्रेजी ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने खुद को भारत में 1600-1612 . के दौरान स्थापित किया था।

 

19. अंग्रेजी ईस्ट इण्डिया कंपनी को ____ नाम से भी जाना जाता था-
(a) विलियम कंपनी
(b) जॉन कंपनी
(c) लार्ड कंपनी
(d) लॉरेस कंपनी

RRB NTPC 07.04.2016 (Shift-I) Stage Ist
Ans : (b) अंग्रेजी ईस्ट इण्डिया कम्पनी को जॉन कम्पनी के नाम से भी जाना जाता था।

 

20. निम्नलिखित में से किस आन्दोलन ने गोवा में पुर्तगाली राज को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?
(a) गोवा मुक्ति आंदोलन
(b) गोवा असहयोग आंदोलन
(c) गोवा शांति मार्च
(d) गोवा गुट-निरपेक्ष आंदोलन

RRB NTPC 10.04 .2016 (Shift-III) Stage I st
Ans : (a) गोवा मुक्ति आन्दोलन ने गोवा में पुर्तगाली राज्य को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

 

21. 1600 . में भारत में व्यापार चौकियों की स्थापना करने के लिए ........ ने ईस्ट इंडिया कंपनी को अधिकार दिया -
(a) महारानी एलिजाबेथ I
(b) महारानी एलिजाबेथ II
(c) किंग जॉर्ज V
(d) किंग जॉर्ज VI

RRB NTPC 19.04.2016 (Shift-I) Stage Ist
Ans : (a) 1600 . में भारत में व्यापार चौकियों की स्थापना करने के लिए महारानी एलिजाबेथ I ने ईस्ट इंडिया कंपनी को अधिकार दिया।

 

22. वास्को-डि-गामा भारत कब आया था?
(a) 1492
(b) 1498
(c) 1948
(d) 1857

RRB NTPC 28.03.2016 (Shift-I) Stage Ist
Ans : (b) 17 मई, 1498 . को वास्को-डि-गामा, भारत के पश्चिमी तट पर स्थित कालीकट बन्दरगाह पहुँचा तथा भारत एवं यूरोप के बीच नए समुद्री मार्ग की खोज की।

 

23. वास्को-डी-गामा ____ में समुद्र के रास्ते से भारत में पहला कदम रखने वाला प्रथम यूरोपीय था।
(a) 1488
(b) 1489
(c) 1498
(d) 1499

RRB ALP & Tec. (21-08-18 Shift-III)
Ans : (c) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

 

24. स्वतंत्रता से पूर्व, निम्नलिखित में से कौन सी एक फ्रांसीसी कॉलोनी नहीं थी?
(a) पुड्डुचेरी (पांडिचेरी)
(b) पटना
(c) सूरत
(d) गोवा

RRB NTPC 02.04.2016 (Shift-I) Stage Ist
Ans : (*) स्वतंत्रता से पूर्व फ्रांसीसियों ने सूरत, पांडिचेरी, मूसलीपट्टनम तथा चन्द्रनगर में व्यापारिक कोठियाँ (कालोनियाँ) स्थापित की थी, जबकि माहे, कराइकल तथा यमन पर युद्ध द्वारा अधिकार कर लिया था। अत: उपर्युक्त विकल्पों में गोवा तथा पटना दोनों ही जगहों पर स्वतंत्रता पूर्व कालोनियाँ नहीं थी। फलस्वरूप दो विकल्प सही हैं। इसी कारण RRB ने इस प्रश्न को मूल्यांकन से बाहर कर दिया था।

 

25. पुर्तगाली व्यापारी गोवा की भूमि पर पहली बार किस सदी में आये थे?
(a) 14 वीं
(b) 15 वीं
(c) 16 वीं
(d) 17 वाँ

RRB NTPC 03.04 .2016 (Shift-II) Stage Ist
Ans : (c) 1502 . में वास्को-डि-गामा दूसरी बार भारत आया। 1503 . में पुर्तगालियों ने कोचीन में पहली व्यापारिक फैक्ट्री स्थापित की। व्यापारिक सम्बन्धों की स्थापना हो जाने के बाद, भारत के कालीकट, कन्नूर और कोचीन प्रमुख पुर्तगाली केन्द्रों के रूप में उभरे। 1510 . में पुर्तगाली गवर्नर अल्बुकर्क ने बीजापुर के आदिलशाही सुल्तान से गोवा जीत लिया। गोवा की विजय ने दक्षिण-पश्चिम समुद्र तट पर पुर्तगाली नौसैनिक प्रभुत्व की मुहर लगा दी।

 

26. यूरोपीय व्यापारी 1498 ईस्वी में पुर्तगाली अन्वेषक वास्कोडिगामा के आगमन के साथ पहले भारतीय तटों पर किस शहर के नजदीक पहुँचे थे?
(a) कोचीन
(b) कलकत्ता
(c) चेन्नई
(d) कालीकट

RRB NTPC 04.04.2016 (Shift-II) Stage Ist
Ans : (d) यूरोपीय व्यापारी वास्कोडिगामा 1498 . में कालीकट पहुँचा, वहाँ के राजा जमोरिन ने उसका स्वागत किया तथा उसे मसाले, जड़ी-बूटियाँ इत्यादि ले जाने की आज्ञा प्रदान की।

 

27. पुर्तगाली खोजकर्ता वास्कोडिगामा पहली बार समुद्र के रास्ते भारत में कहाँ उतरा था?
(a) कप्पकडाबू, केरल
(b) अलीबाग, महाराष्ट्र
(c) मीरामार, गोवा
(d) मांडवी, गुजरात

RRB NTPC 05.04 .2016 (Shift-I) Stage Ist 
Ans : (a) पुर्तगाली अन्वेषक वास्कोडिगामा 17 मई, 1498 . को कालीकट बंदरगाह पर कप्पकडाबू (केरल) नामक स्थान पर उतरा था।

 

28. पुर्तगालियों द्वारा वर्ष 1662 में इंग्लैंड के राजा चार्ल्स II को पुर्तगाल के राजा की बहन से शादी करने पर दहेज के रूप में किस भारतीय शहर को उपहार स्वरूप दिया गया था?
(a) मुंबई
(b) दमन
(c) गोवा
(d) कोचीन

RRB ALP & Tec. (20-08-18 Shift-I)
Ans : (a) मुंबई सात द्वीपों का एक समूह है जिसे 1534 में पुर्तगालियों ने गुजरात के बहादुरशाह से छीना था। पुर्तगालियों ने वर्ष 1661 . में इंग्लैण्ड के राजा चार्ल्स - II तथा पुर्तगाली राजकुमारी कैथरीन डी. ब्रागांज़ा के विवाह के अवसर पर दहेज स्वरूप मुंबई चार्ल्स-II को भेंट कर दिया।

 

29. भारत में अंग्रेजों द्वारा निर्मित पहला किला कौन सा था?
(a) फोर्ट सेंट जॉर्ज
(b) फोर्ट सेंट लुइस
(c) फोर्ट सेंट एंग्लो
(d) फोर्ट सेंट पीटर

RRB Group-D 18-09-2018 (Shift-III)
Ans. (a) : भारत में अंग्रेजों द्वारा निर्मित पहला किला फोर्ट सेंट जॉर्ज था। इसकी स्थापना 1640 . में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी के कर्मचारी फ्रांसिस डे ने मद्रास (चेन्नई) में करवायी थी। इस किले को 'व्हाइट टाउन' के नाम से भी जाना जाता है।

30. केप ऑफ गुड होप कहाँ स्थित है ?
(a) रूस
(b) दक्षिण अफ्रीका
(c) अर्जेटीना
(d) जर्मनी

RRB Group-D 09-10-2018 (Shift-I)
Ans. (b) केप ऑफ गुड होप को उत्तमाशा अंतरीप भी कहा जाता है। यह दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित है। पुर्तगाली यात्री वास्कोडिगामा ने उत्तमाशा अंतरीप होकर ही भारत की खोज ( 1498 .) की थी।

 

इस PDF में क्या मिलेगा?

 

 

किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी है ये PDF?

 

  • ✅ RRB NTPC
  • ✅ RRC Group-D
  • ✅ RPF Constable & RPF SI
  • ✅ RRB JE
  • ✅ RRB ALP/Technician
  • अन्य सभी Railway Exams और सामान्य प्रतियोगी परीक्षाएं

 

Modern History MCQ PDF Free Download करें: 

 

PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें:

[Download PDF - आधुनिक इतिहास Objective Questions in Hindi]

 

 

You can also Download:

 

 Join Telegram Group

Click Here

 6000+ History MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 3725+ Physics MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 5180+ Biology MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 4550+ Indian Polity MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 13000+ General Science MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 7525+ Geography MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 2625+ Indian Economics MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 3915+ Chemistry MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 

Did you like this article? Share it with your friends on Facebook, Twitter, WhatsApp and Google plus!