Blog Details

Static GK MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक

15 Oct, 2025

Static GK MCQ Objective Questions PDF for Railway Exam (in Hindi)

 

Railway Exam (RRB NTPC, Group D, ALP, Technician) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए Static GK (स्थैतिक सामान्य ज्ञान) एक बेहद महत्वपूर्ण विषय है। यह हिस्सा हर साल परीक्षा में कई अंक दिलाने वाला सेक्शन साबित होता है।

Static GK वह भाग है जो हमेशा स्थिर रहता है — जैसे राष्ट्रीय प्रतीक, नदियाँ, पर्वत, संस्थान, दिवस, आविष्कार, पुरस्कार, राजधानियाँ, खेल, संगठन आदि।
इस पोस्ट में हम लेकर आए हैं Railway Exams 2014 से 2022 तक पूछे गए Static GK के महत्वपूर्ण Objective Questions (MCQ), जो आपकी तैयारी को मजबूत करेंगे।

 

इस PDF में क्या मिलेगा? (What You’ll Get in the PDF)

इस PDF में आपको मिलेगा –

  • Railway Exams (2014–2022) के Static GK के असली प्रश्न
  • Topic-wise विभाजन – राष्ट्रीय प्रतीक, पुरस्कार, खेल, संस्थान, दिवस आदि
  • प्रत्येक प्रश्न के साथ सही उत्तर
  • बार-बार पूछे गए प्रश्नों की सूची
  • High-Quality Printable PDF

 

किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी है ये PDF?

  • ✅ RRB NTPC
  • ✅ RRC Group-D
  • ✅ RPF Constable & RPF SI
  • ✅ RRB JE
  • ✅ RRB ALP/Technician
  • अन्य सभी Railway Exams और सामान्य प्रतियोगी परीक्षाएं

 

Static GK क्यों जरूरी है?

Static GK का महत्व इसलिए अधिक है क्योंकि –

  • इसमें बार-बार एक ही प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • याद करने के बाद लंबे समय तक याद रहते हैं।
  • यह section कम समय में अधिक अंक दिला सकता है।
  • परीक्षा में लगभग 5–8 प्रश्न सीधे Static GK से पूछे जाते हैं।

 

PDF डाउनलोड लिंक (Download Link)

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके आप इस PDF को डाउनलोड कर सकते हैं –

Click Here to Download Static GK MCQ PDF (2014–2022)

 

Top 30 Static GK MCQ (2014 – 2022 Railway Exams)

1 से 10 तक प्रश्न

कला एवं संस्कृति (Art and Culture)
(i) त्यौहार/उत्सव/मेला (Festival/Fairs)

 

1. सूरजकुंड मेला, जिसे अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला भी कहा जाता है, ____  में आयोजित किया जाता है।
(a) हरियाणा
(b) गुजरात
(c) ओडिशा
(d) उत्तराखंड

RRB NTPC (Stage-2) 17/06/2022 (Shift-I)
Ans. (a) : सूरजकुण्ड मेला भारत के हरियाणा राज्य में आयोजित एक वार्षिक शिल्प मेला। इसे अन्तर्राष्ट्रीय शिल्प मेला के रूप में भी जाना जाता है। यह फरीदाबाद जिले के सूरजकुण्ड में मनाया जाता है। यह दुनिया की सबसे बड़ा शिल्प मेला है। 15 दिनों तक चलने वाला यह मेला लोगों को ग्रामीण संस्कृति का परिचय देता है। इसका प्रारम्भ वर्ष 1987 में किया गया था।

 

2. एन्ध्यूरियम, जिसका नामकरण एक प्रसिद्ध फूल के नाम पर हुआ है, यह निम्नलिखित में से किस राज्य का एक प्रमुख पर्व है?
(a) मिलोरम
(b) नागालैण्ड
(c) मणिपुर
(d) अरुणाचल प्रदेश

RRB NTPC (Stage-2) 13/06/2022 (Shift-II)
Ans. (a) : दिल के आकार के एन्थ्यूरियम फूल भारत के मिजोरम राज्य में पाये जाते हैं। इन्हीं फूलों के नाम पर यहाँ 'एन्थ्यूरियम फेस्टिवल मनाया जाता है।
'लोसर', 'ड्री', 'सोलुंग', अरुणाचल प्रदेश में तथा 'लुई-नगाई नी', 'चैराओबा' मणिपूर में 'आओलेंग', 'हॉर्नबिल फेंस्टिवल' नागालैण्ड में मनाए जाने वाले प्रमुख त्यौहार हैं।

 

3. कनाटक, तेलंगाना और आंध प्रदेश में 'गुड़ी पड़वा' त्योहार को किस अन्य नाम से जाना जाता है?
(a) अक्षय तृतीय
(b) पोंगल
(c) बैसाखी
(d) उगादी/युगादी

RRB NTPC (Stage-2) 14/06/2022 (Shift-I)
Ans. (d) : गुई़ी पड़वा या वर्ष प्रतिपदा चौत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। इस दिन हिन्दू नववर्ष का आरम्भ माना जाता है। कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में गुड़ी पड़वा को उगादी/युगादी के नाम से जाना जाता है।

 

4. शोगात्सु (Shogatsu), निम्न में से किस देश का नव वर्ष त्योहार है?
(a) फ्रांस
(b) जापान
(c) न्यूजीलेंड
(d) ब्राजील

RRB NTPC (Stage-2) 17/06/2022 (Shift-III)
Ans. (b) : शोगात्सु, जिसे ओशोगत्सु भी कहा जाता है, 1 से 3 जनवरी को जापान में मनाया जाने वाला नव वर्ष त्योहार है। यह त्योहार नए कैलेंडर वर्ष की शुरुआत को चिन्हित करता है।

 

5. पंजाब और हरियाणा के लोग अच्छी/अच्छे ____  के लिए भगवान को धन्यवाद करने के लिए बैसाखी का त्योहार या बैसाखी मनाते हैं।
(a) फसल
(b) स्वास्थ्य
(c) जीवन
(d) जलवायु

RRB NTPC (Stage-2) 17/06/2022 (Shift-II)
Ans. (a) : पंजाब और हरियाणा के लोग अच्छी/अच्छे फसल के लिए भगवान को धन्यवाद करने के लिए वैशाख का त्योहार या बैसाखी मनाते हैं। अप्रैल महीने में वैसाख की प्रथम तिथि को वैशाखी पर्व मनाया जाता है। इसे गुरु गोविन्द सिंह द्वारा खालसा पंथ की नींव (1699) रखने की याद में मनाया जाता है। शीतकालीन फसल कटने की खुशी भी व्यक्त की जाती है। इसमें जुलूस निकालने की प्रथा है।

 

6. नवकलेवर एक अनुष्ठान है जिसमें भगवान जगत्राथ, बलभद्र, सुभद्रा और सुदर्शन की काष्ठ प्रतिमाओं का नियमित नवीनीकरण किया जाता है। नवकलेवर रथ यात्रा का आयोजन कहां किया जाता है ?
(a) वृंदावन
(b) पुरी
(c) सोमनाथ
(d) मथुरा

RRB NTPC (Stage-2) 16/06/2022 (Shift-I)
Ans. (b) : नवकलेवर रथ यात्रा का आयोजन पुरी (डड़ीसा) में किया जाता है। नवकलेवर का अर्थ होता है, नया शरीर। इसके अंतर्गत जगन्नाथ मंदिर में स्थापित भगवान जगत्राथ, बलभद्र, सुमद्रा और सुदर्शन की पुरानी मूर्ति को बदलकर नई मूर्तियों को स्थापित किया जाता है। ये नई मूर्तियाँ विशेष किस्म की नीम की लकड़ी से बनाई जाती है, जिसे स्थानीय भाषा में 'दारु ब्राह्पण' कहा जाता है।

 

7. 'हुसरी या' 'हुशरी' प्रदर्शन निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित है ?
(a) केरल
(b) ओडिशा
(c) महाराष्ट्र
(d) असम

RRB NTPC (Stage-2) 12/06/2022 (Shift-II)
Ans. (d) : हुसरी या 'हुशरी' प्रदर्शन का सम्बन्थ असम से है। 'हुसोरी' रोगाली बिहू का एक महत्वपूर्ण घटक है। इसमें 'हुसोरी मंडली वोल, पेपा, गगन और ताल के साथ गीत गाते है। जो बिह्व पर्व के दौरान घर-घर जाकर युवकों द्वारा गाया जाता है। इस मंडली में मुख्यतः युवा पुरूष महिलाएँ शामिल होते है।

 

8. अरुणाचल प्रदेश में अत्यंत लोकप्रिय लोसर त्योहार मुख्य रूप से ____  जनजाति द्वारा मनाया जाता है।
(a) अपतानी
(b) हूण
(c) मोनपा
(d) अंगामी

RRB NTPC (Stage-2) 12/06/2022 (Shift-II)
Ans. (c) : अरुणाचल प्रदेश में अत्यंत लोकप्रिय लोसर त्योहार मुख्य रूप से मोनपा जनजाति द्वारा मनाया जाता है। लोसर 3 दिन का त्योह्रार है, जिसे तवांग में बडे ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसे तिब्यती नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। यह तिब्चती बौदा धर्म में एक त्योहार है, जो तिब्यत, भूटान, नेपाल, भारत में परंपरा के आधार पर विभिन्न तिथियों पर मनाया जाता है।

 

9. भारत के किस राज्य में मकर संक्रांति को 'पौष संक्रांति' के रूप में मनाया जाता है?
(a) पशिचम बंगाल
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) महाराष्ट्र
(d) राजस्थान

RRB NTPC (Stage-2) 13/06/2022 (Shift-I)
Ans. (a) : पशिचम बंगाल राज्य में मकर संक्रांति को 'पौष संक्रांति' के रूप में मनाया जाता है। मकर संक्रांति का अर्थ सूर्य (SUN) के राशि (Capricorn) में प्रवेश करने की घटना से जुड़ा है। जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। मकर संक्रांति का पर्व हमेशा 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है।

  • मकर संक्रांति को खिचकी मी कहा जाता है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार एवं झारखण्ड में मकर संक्रांति के दिन खिचकी बनाई जाती है। इस वजह से इसका नाम खिचड़ी भी है।

 

10. देश के विभिन्न हिस्सों में नव वर्ष को अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। निम्न के साथ सुमेलित करें-
(A) विशु/विषु
(1) तमिलनाइु
(B) पुर्थांड्र
(2) पश्चिम बंगाल
(C) गुड़ी पड़वा
(3) केरल
(D) पोइला बोइसाख
(4) महाराष्ट्र

 

A

B

C

D

 

A

B

C

(a)

4

1

2

3

(b) 2

3

4

1

(c)

3

1

4

2

(d) 2

4

1

3

 

RRB NTPC (Stage-2) 13/06/2022 (Shift-I)
Ans. (c) : सही सुमेलित है-
पर्व/त्यौहार राज्य
विशु/विषु - केरल
पुर्थांहु - तमिलनाइु
गुड़ी पड़वा - महाराष्ट्र
पोइला बोइसाख - पश्चिम बंगाल

 

11. वांगला उत्सव मुख्य रूप से ____  में मनाया जाता है।
(a) हिमाचल प्रदेश
(b) मेघालय
(c) लघ्दाख
(d) उत्तराखंड

RRB NTPC (Stage-2) 14/06/2022 (Shift-II)
Ans. (b) : वांगला उत्सव मुख्य रूप से मेघालय में मनाया जाता है। इसे " 100 इम महोत्सव" के रूप में भी जाना जाता है। इस उत्सव का अभ्यास गारो जनजाति द्वारा किया जाता है। यह सूर्य देवता सालजोंग के सम्मान में आयोजित फसल कटाई उत्सव है।

 

12. भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य के आद्विवासी लोग सरहुल त्योहार मनाते हैं जिसमें स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए साल वृक्ष की पूजा की जाती है?
(a) मेघालय
(b) राजस्थान
(c) झारखंड
(d) गुजरात

RRB NTPC (Stage-2) 15/06/2022 (Shift-I)
Ans. (c) : सरहुल मध्य-पूर्व भारत के आदिवासियों का एक प्रमुख पर्व है जो झारखण्ड, ओडिशा, बंगाल और मध्य भारत के आदिवासी क्षेत्रों में मुख्य रूप से मुण्डा, भूमिज, आदिवासियों द्वारा मनाया जाता है। इस पर्व में आदिवासी समुदायों द्वारा स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए साल वृक्ष की पूजा की जाती है।

 

13. तमिलनाडु राज्य में बंगाल की खाड़ी के निकट स्थित पूम्पुहार (Poompuhar) समुद्र तट ____  उत्सव के लिए प्रसिद्ध है।
(a) चैत्र पूर्णिमा/चित्रा पौर्णमी
(b) चरक पूजा
(c) गंगा-सागर मेला
(d) पुष्कर मेला

RRB NTPC (Stage-2) 15/06/2022 (Shift-III)
Ans. (a) : पूम्पुहार समुद्र तट एक प्राकृतिक और प्राचीन समुद्र तट है, जो तमिलनाड़ु के पूर्वों भाग में बंगाल की खाड़ी के निकट स्थित हैं। यह तट चैत्र पूर्णिमा त्यौहार के लिए काफी प्रसिद्ध है।
गंगा सागर मेला, कलकत्ता में हुगली नदी के तट पर तथा पुष्कर मेला राजस्थान के अजमेर में लगने वाला प्रमुख मेला है। चरक पूला, भगवान शिव के सम्मान में एक लोक त्यौहार है, जो पश्चिम बंगाल दक्षिणी बांग्लादेश में चैत्र महीने के अंतिम दिन की जाती है।

 

14. पोंगल, ........... को समर्पित एक शस्योत्सव है।
(a) सरस्वती देवी
(b) अग्नि देवता
(c) सूर्य देवता
(d) गंगा देवी

RRB NTPC (Stage-2) 15/06/2022 (Shift-III)
Ans. (c) : पोंगल दक्षिण भारत विशेषकर तमिलनाडु के लोगों के द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्यौहार है। दक्षिण भारत में लोग धान की फसल काटने के बाद खुशी मनाने के लिए यह त्यौहार मनाते है। यह सूर्य देवता को समर्पित एक शस्योत्सव है। तमिल कैलेंडर के अनुसार जब सूर्य 14 या 15 जनवरी को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते है, तब वह दिन तमिल नववर्ष की पहली तारीख होती है। उत्तर भारत में इस दिन को मकर सक्रांन्ति के नाम से जानते है,

 

15. केरल का त्रिशूर पूरम त्योहार त्रिशूर शहर के वडक्कुनाथन मंदिर में. ____  आयोजित किया जाता है।
(a) नैमासिक रुप से
(b) वार्षिक रुप से
(c) साप्ताहिक रुप से
(d) मासिक रुप से

RRB NTPC (Stage-2) 16/06/2022 (Shift-III)
Ans. (b) : त्रिशूर पूरम त्योहार केरल का सबसे बड़ा वार्षिक मंदिर उत्सव है। यह त्रिशूर शहर के वडक्कुनायन क्षेत्र में स्थित देवी दुर्गा और भगवान शिव को समर्पित है। इस उत्सव में रंग बिरंगें परिधानों में सजे लोग तथा ह्रथियों की साज-सज्जा विशेष आकर्षण का केन्द्र होते हैं।

 

16. हिंदू पंचांग के अनुसार गुड़ी पड़वा, चैत्र मास की किस तिथि को मनाया जाता है?
(a) प्रथम
(b) चतुर्थ
(c) द्वितीय
(d) पंचम

RRB NTPC (Stage-2) 15/06/2022 (Shift-I)
Ans. (a) : हिन्दू पंचांग के अनुसार गुड़ी पड़वा, चेत्र मास की प्रथम तिथि अर्थात शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। इसी दिन से हिन्दू नव वर्ष की शुरूआत होती है। इसे पच्चडी, उगादी और संवत्सर पर्वों के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश में मनाया जाता है।

 

17. किस त्यौहार को असम में माध बिहू के नाम से जाना जाता है?
(a) मकर संक्रांति
(b) रक्षाबंधन
(c) होली
(d) दशहरा

RRB Group-D - 06/10/2022 (Shift-II)
Ans. (a) : जनवरी माहु में मनाए जाने वाले त्यौहार 'मकर संक्रांति' को असम में माघ बिहु के नाम से जाना जाता है।

भारत के विभिन्न भागों में मकर संक्रांति को निम्नलिखित नामों से जाना जाता है -

लोहड़ी

-

पंजाब, हरियाणा

खिचड़ी

-

उत्तर प्रदेश, बिहार

पोंगल

-

तमिलनाडु

पतंग महोत्सव

-

गुजरात

 

18. असम राज्य के उत्तर - पूर्वी भाग में मनाया जाने वाला वह सात दिवसीय महोत्सव कौन सा है, जो असमिया नव वर्ष का प्रारंभ की प्रतीक है?
(a) देहिंग पटकाई महोत्सव
(b) मोअन्सु महोत्सव
(c) माजुली महोत्सव
(d) बोह्राग बिहू महोत्सव

RRB Group-D : 08/09/2022 (Shift -II)
Ans. (d) : असम राज्य के उत्तर-पूर्वीं भाग में बोह्राग बिहू महोत्सवा मनाया जाता है। यह सात दिवसीय महोत्सव है जो असमिया नव वर्ष के प्रारम्भ का प्रतीक है।

 

19. विशु, निम्न में से किस भारतीय राज्य का एक बहुत प्रसिद्ध त्योहार है?
(a) ओडिशा
(b) गुजरात
(c) पश्चिम बंगाल
(d) केरल

RRB Group-D : 13/09/2022 (Shift -I)
Ans. (d) : विशु विशु त्योह्तार केरल राज्य में राक्षस नरकासुर पर भगवान कृष्ण की विजय के उपलक्षय में मनाया जाता है। साथ ही कर्नाटक के तुलुनाड़ क्षेत्र में मनाया जाने वाला एक हिन्दू त्योह्रार भी है।

 

20. निम्नलिखित में से कौन सा फसल उत्सव मुख्यतः दक्षिण भारत में मनाया जाता है?
(a) ओणम
(b) माघी
(c) उत्तरायण
(d) बिहू

RRB Group-D : 23/08/2022 (Shift -III)
Ans. (a) : ओणम का उत्सव दक्षिण भारत खासर्तार पर केरल राज्य में बड़े ही धूमधाम के साथ मलयालम सोलर कैलेंडर के अनुसार चिंगम महीने में राजा बलि के स्वागत एवं खेतों में फसल की अच्छी उपज के लिए मनाया जाता है। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में सर्प नौका दौड़ के साथ कथकली नृत्य का भी आयोजन किया जाता है।

 

21. निम्न में से किस त्योहार को 'विजयादशर्मी' के नाम से भी जाना जाता है?
(a) पोंगल
(b) ओणम
(c) दीवाली
(d) दशहरा

RRB Group-D : 08/09/2022 (Shift-III)
Ans. (d) : हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध त्योहार दशहरण को 'विजयादशर्मी' के नाम से भी जाना जाता है। दशहरा पर्व हिन्दू पंचांग के अनुसार अश्चिन मास (क्वार) के शुल्क पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।

 

22. निम्न में से कौन सा त्योहार ओडिशा में मनाया जाता है?
(a) पराग
(b) पोंगदू
(c) रज पर्व
(d) अंबुबाची

RRB Group-D 29/08/2022 (Shift-I)
Ans. (c) : रज/राजा पर्व मानसून की शुरुआत और पृथ्वी की नारीत्व का जश्न मनाने वाला एक अनूठा त्योहार है, जो की मूलतः ओडिशा राज्य में मनाया जाता है। अंबुबाची मेला असम का प्रमुख त्योहार है, यह कामाख्या मंदिर में जून के महीने में मनाया जाता है। पराग त्योहार असम राज्य में मिशिंग जनजाति द्वारा मनाया जाता है।

 

23. मरू, श्री, के दौरान आयोजित की जाने वाली एक रेगिस्तानी शोभायात्रा है।
(a) जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल
(b) हॉर्नबिल महोत्सव
(c) गोवा कार्निवल
(d) पुष्कर मेले

RRB Group-D - 02/09/2022 (Shift-I)
Ans. (a) : मरू, श्री, जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल,  अर्थात जैसलमेर रेगिस्तान महोत्सव के दौरान आयोजित की जाने वाली एक रेगिस्तानी शोमा यात्रा है। इस महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष जैसलमेर के रेंगिस्तान क्षेत्र के सैम रेत टिल्बा में किया जाता है। यह महोत्सव आमतीर पर फरवरी माह में आयोजित किया जाता है, जिसका आयोजन राजस्थान पर्यटन विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाता है।

 

24. भारत में बैसाखी का त्यौहार, वर्ष 1699 में सिखों के गुरु, गुरु गोविंद सिंह द्वारा स्थापित खालसा पंथ की स्थापना का प्रतीक है।
(a) 8 वें
(b) 9 वें
(c) 10 वें
(d) 7 वें

RRB Group-D - 17/09/2022 (Shift-III)
Ans. (c) : भारत में बैसाखी का त्यौहार, वर्ष 1699 में सिखों के 10 वें गुरू, गुरू गोविन्द सिंह द्वारा स्थापित खालसा पंच की स्थापना का प्रतीक है। सिख धर्म की स्थापना गुरु नानक ने की थी। दस सिख गुरुओं का क्रम इस प्रकार है-गुरु नानक, गुरु अन्नद, गुरु अमरदास, गुरु रामदास, गुरु अर्जुन देव, गुरु हरगोविन्द, गुरु हर राय, गुरु हर किशन, गुरु तेग-हादुर तथा गुरु गोविन्द सिंह।

 

25. ____  में किसानो, फूलों और बागवानी के संवर्धन हेतु एंधूरियम महोत्सव मनाया जाता है।
(a) अरुणाचल प्रदेश
(b) नागालैंड
(c) असम
(d) मिज्रोरम

RRB Group-D - 01/09/2022 (Shift-I)
Ans. (d) : मिजोरम में किसानों, फूलों और बागवानी के संवर्धन होतु एंथूरियम महोत्सव मनाया जाता है। एंथूरियम त्योहार मिजोरम में मनाये जाने वाले लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। यह महत्तेत्सव राज्य में पर्यटन को बक्नावा देने के लिए मनाया जाता है। मिजोरम राज्य की राजधानी आइजोल है।

 

26. भारत में, बैसाखी का त्योहार ____  महीने में मनाया जाता है।
(a) फरवरी
(b) मार्च
(c) अप्रैल
(d) जनवरी

RRB Group-D - 01/09/2022 (Shift-III)
Ans. (c) : भारत में, बैंसाखी का त्योहार अप्रैल (13-14 अर्ग्रेल) महीने में मनाया जाता है। यह सिख धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। देश के अलग-अलग जगहाँ पर इस पर्व को अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। जैसे- बंगाल में नबा वर्ष, केरल में पूरम विशु, असम में बिहू इत्यादि।

 

27. शाद नोंगक्रेमः का पांच दिवसीय धार्मिक उत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?
(a) त्रिपुरा
(b) उत्तर प्रदेश
(c) आंध्र प्रदेश
(d) मेघालय

RRB Group-D - 02/09/2022 (Shift-II)
Ans. (d) : 'शाद नोंगक्रेम', मेघालय राज्य का पाँच दिवसीय धार्मिक उत्सव है, जिसे खांसी जनजातियों द्वारा आमतौर पर नवम्बर माह में मनाया जाता है। इस त्योहार को नोंगक्रेम नृत्य महोत्सव के रूप में मी जाना जाता है। यह त्योहार फसल और लोगों की समृद्धि के लिए, मेघालय के खाँसी पहाड़ी क्षेत्र की मान्य शक्तिशाली देवी ब्ली सिंशर को प्रसन्न करने के लिए मनाया जाता है।

 28. पोंगल के त्योहार के दौरान लोगों द्वारा इनमें से किसकी पूजा की जाती है? 

 (a) भगवान शिव

(b) चंद्रमा

(c) मां दुर्गा

(d) सूर्य

RRB Group-D18/08/2022 (Shift-1)

Ans. (d): पोंगल त्योहार तमिलनाडु में मनाया जाता है, जो सूर्य देवता को समर्पित है। यह एक फसल कटाई उत्सव है, जो मकर संक्राति का प्रतिरूप है।

29. निम्न में से कौन-सा त्योहार प्रति वर्ष जनवरी में नहीं मनाया जाता है?

(a) भोगाली बिहु

(b) पोंगल

(c) लोहड़ी

(d) ओणम

RRB Group-D-22/09/2022 (Shift-II)

Ans.(d): मोगाली बिहू असम में, पोंगल तमिलनाडु में तथा लोहड़ी पंजाब में जनवरी माह में मनाये जाने वाले त्योहार हैं। ओणम केरल राज्य में अगस्त-सितम्बर माह में मनाया जाता है।

30. सांस्कृतिक उत्सव 'त्रिशूर पुरम्' किस राज्य में मनाया जाता है?

(a) पश्चिम बंगाल

(b) केरल

(c) कर्नाटक

(d) तेलंगाना

RRB Group-D-22/09/2022 (Shift-1)

Ans. (b): सांस्कृतिक उत्सव 'त्रिशूर पुरम्' केरल राज्य में मनाया जाता है। त्योहारों के त्योहार नाम से प्रसिद्ध इस उत्सव की परम्परा 200 वर्षों से अधिक है। इस त्योहार की शुरुआत कोच्चि के पूर्व शासक राजा राम वर्मा (सकथन तंपुरान) ने की थी। अप्रैल-मई के मलयालम महीने (मेडम) में मूलम नक्षत्र पर यह त्योहार आयोजित किया जाता है। त्योहार से सम्बन्धित कार्यक्रम त्रिशूर शहर के मध्य में स्थित वडक्कुनाथन मन्दिर और आस-पास के तेक्किनकाडु मैदान में होते हैं। 

 

तैयारी के टिप्स (Preparation Tips)

  • रोजाना 10–15 Static GK प्रश्नों का अभ्यास करें।
  • बार-बार पूछे गए प्रश्नों की List बनाकर Revision करें।
  • Monthly GK और Static GK को अलग-अलग याद रखें।
  • Mock Test और Railway Previous Year Papers हल करें।
  • Notes बनाते समय छोटे facts पर विशेष ध्यान दें।

 

Static GK  MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक

 

RRB की विभिन्न विगत परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का विश्लेषण चार्ट

क्र.स.

परीक्षा

परीक्षा वर्ष

कुल प्रश्न पत्र

सामान्य ज्ञान के कुल प्रश्न

1.

RRB NTPC-2019
Stage-II

2022

15

40 × 15= 600

2.

RRC Group-D 2019

2022

99

30 × 99= 2970

3.

RRB NTPC-2019
Stage-I

2020-2021

133

30 × 133= 3990

4.

RRB JE-2018
Stage-II

2019

9

15 × 9 = 135

5.

RPF Constable 2018

2019

17

30 × 17 =  510

6.

RPF SI 2018

2019

23

30 × 23 = 690

7.

RRB JE-2018
Stage-I

2019

38

15 × 38 = 570

8.

RRB ALP/Tech.-2018 Stage-II

2019

18

10 × 18 = 180

9.

RRB ALP/Tech.-2018
Stage-I

2018

30

10  ×  30 = 300

10.

RRB Group D 2018

2018

135

20  ×  135 = 2700

11.

RRB NTPC-2015
Stage-II

2017

9

15  ×  9 = 135

12.

RRB NTPC-2015
Stage-I

2016

63

30  ×  63 = 1890

13.

RRB JE 2015

2015

26

15  ×  26 = 390

14.

RRB JE 2014

2014

10

15  ×  10 = 150

Total

625

15210

 

 Previous Year MCQ PDF List

 History MCQ PDF

 Static GK MCQ PDF  

 Polity MCQ PDF

 Biology MCQ PDF

 Chemistry MCQ PDF

 Physics MCQ PDF

 Static GK MCQ PDF        

 

 

Also Read:

 

  1. Ancient History (प्राचीन इतिहास) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक
  2. Medieval History (प्राचीन इतिहास) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक
  3. Modern History (आधुनिक इतिहास) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक
  4. World History (विश्व का इतिहास) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक
  5. Indian Polity (भारतीय राजव्यवस्था) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक
  6. Geography (भूगोल) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक

 

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

 

Q1. क्या यह PDF केवल रेलवे परीक्षा के लिए है?
हाँ, लेकिन यह SSC, State Exam और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी है।

 

Q2. क्या इसमें उत्तर भी दिए गए हैं?
हाँ, सभी प्रश्नों के साथ सही उत्तर शामिल हैं।

 

Q3. PDF किस भाषा में है?
यह पूरी तरह से हिंदी में उपलब्ध है।

 

Q4. क्या यह मोबाइल में खुल जाएगी?
हाँ, यह सभी डिवाइसेज़ पर आसानी से पढ़ी जा सकती है।

 

 

You can also Download:

 

 Join Telegram Group

Click Here

 6000+ History MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 3725+ Physics MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 5180+ Biology MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 4550+ Indian Polity MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 13000+ General Science MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 7525+ Geography MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 2625+ Indian Economics MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 3915+ Chemistry MCQ PDF (Hindi)

Click Here

 

Did you like this article? Share it with your friends on Facebook, Twitter, WhatsApp and Google plus!