World History (विश्व का इतिहास) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक
World History MCQ Objective Questions PDF for Railway Exam (in Hindi)
प्रिय पाठकों,
जैसा कि हम सभी जानते हैं, GK/GS सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी और निर्णायक विषय होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, XamToppr की ओर से World History (विश्व का इतिहास) अध्याय पर आधारित महत्वपूर्ण Objective Questions (बहुविकल्पीय प्रश्न) हिंदी में साझा किए जा रहे हैं।
इस अध्याय में Railway द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं जैसे:
RRB NTPC, RRC Group-D, RRB JE, RPF Constable, RPF SI, RRB ALP/Technician में पूछे गए प्रश्नों को शामिल किया गया है।
यह World History MCQ PDF आपके आगामी रेलवे परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। हमने इसे पूर्णतः त्रुटिरहित बनाने का प्रयास किया है। फिर भी यदि किसी मानवीय या तकनीकी कारणवश कोई त्रुटि रह गई हो, तो XamToppr उसके लिए क्षमाप्रार्थी है।
नोट: यदि आपको XamToppr द्वारा दी गई यह World History (विश्व का इतिहास) MCQ PDF पसंद आए, तो कृपया इसे अधिक से अधिक Like और Share करें ताकि अन्य छात्र-छात्राओं को भी इसका लाभ मिल सके।
Good luck with your studies and exam preparations!
World History (विश्व का इतिहास) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक
|
RRB की विभिन्न विगत परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का विश्लेषण चार्ट |
||||
|
क्र.स. |
परीक्षा |
परीक्षा वर्ष |
कुल प्रश्न पत्र |
सामान्य ज्ञान के कुल प्रश्न |
|
1. |
RRB NTPC-2019 |
2022 |
15 |
40 × 15= 600 |
|
2. |
RRC Group-D 2019 |
2022 |
99 |
30 × 99= 2970 |
|
3. |
RRB NTPC-2019 |
2020-2021 |
133 |
30 × 133= 3990 |
|
4. |
RRB JE-2018 |
2019 |
9 |
15 × 9 = 135 |
|
5. |
RPF Constable 2018 |
2019 |
17 |
30 × 17 = 510 |
|
6. |
RPF SI 2018 |
2019 |
23 |
30 × 23 = 690 |
|
7. |
RRB JE-2018 |
2019 |
38 |
15 × 38 = 570 |
|
8. |
RRB ALP/Tech.-2018 Stage-II |
2019 |
18 |
10 × 18 = 180 |
|
9. |
RRB ALP/Tech.-2018 |
2018 |
30 |
10 × 30 = 300 |
|
10. |
RRB Group D 2018 |
2018 |
135 |
20 × 135 = 2700 |
|
11. |
RRB NTPC-2015 |
2017 |
9 |
15 × 9 = 135 |
|
12. |
RRB NTPC-2015 |
2016 |
63 |
30 × 63 = 1890 |
|
13. |
RRB JE 2015 |
2015 |
26 |
15 × 26 = 390 |
|
14. |
RRB JE 2014 |
2014 |
10 |
15 × 10 = 150 |
|
Total |
625 |
15210 |
||
|
Previous Year MCQ PDF List |
|
Ancient History (प्राचीन इतिहास) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक
Medieval History (प्राचीन इतिहास) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक
Modern History (आधुनिक इतिहास) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक
World History (विश्व का इतिहास)
1. संयुक्त राज्य अमेरिका का कौन सा राज्य पहले रूस का भाग था?
(a) हवाई
(b) नेवाडा
(c) कैलिफोर्निया
(d) अलास्का
RRB NTPC 09.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (d) : अलास्का वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका का घटक राज्य है, परन्तु 1867 ई. से पूर्व यह सोवियत संघ का भाग हुआ करता था। पूर्व में इसे 'रूस के स्वर्ग' नाम से संदर्भित किया जाता था, परन्तु 1867 की संधि के कारण यह अमेरिका को हस्तांतरित कर दिया गया।
2. निम्नलिखित में से किसका संबंध भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से नहीं है ?
(a) क्रिप्स मिशन
(b) न्यू डील
(c) साइमन कमीशन
(d) वेवेल प्लान
RRB NTPC 20.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (b) : दिए गए विकल्प में से 'न्यू डील' का संबंध भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से नहीं है। न्यू डील का संबंध आर्थिक महामन्दी से उबरने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने 1933 से 1938 के बीच न्यू डील नामक कार्य योजना की घोषणा की। जबकि क्रिप्स मिशन (1942), साइमन कमीशन (1928) एवं वेवेल प्लान (1945) का संबंध भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से है।
3. ईरान का प्राचीन नाम क्या है?
(a) फारस
(b) मेसोपोटामिया
(c) गाउल
(d) सीलोन
RRB NTPC 04.02.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (a) : ईरान को सन् 1935 तक फारस के नाम से भी जाना जाता था। ईरान जम्बुद्वीप (एशिया) के दक्षिण-पश्चिम खण्ड में स्थित देश है जिसकी राजधानी तेहरान है। यहाँ का प्रमुख धर्म इस्लाम है तथा यह क्षेत्र शिया बहुल है। ईरान की सीमा 7 देशों से मिलती है, जिसमें आर्मेनिया, अजरबैजान, तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इराक और तुर्की है। ईरान की नई मुद्रा तोमान है।
4. बांग्लादेश ____ को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।
(a) 26 फरवरी
(b) 26 मार्च
(c) 12 मार्च
(d) 20 अप्रैल
RRB NTPC 23.07.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (b) : बांग्लादेश अपना स्वतंत्रता दिवस 26 मार्च को मनाता है। वह इसी दिन ( 26 मार्च, 1971) पाकिस्तान से अलग होने की घोषणा की गयी थी।
5. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?
(a) 1857 के विद्रोह को पहला स्वतंत्रता संग्राम माना जाता है।
(b) भगत सिंह, सुख देव और राजगुरु को मार्च 1931 में फांसी दी गई थी।
(c) साइमन कमीशन 1928 में बॉम्बे पहुंचा।
(d) शेख मुजीबुर्रहमान ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
RRB NTPC 24.07.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (d) : शेख मुजीबुर्रहमान बांग्लादेश के प्रथम राष्ट्रपति थे। वर्ष 1971 में पाकिस्तानी तानाशाही शासकों के विरूब्द उन्होंने आन्दोलन चलाया था। उन्हें बांग्लादेश का 'राष्ट्रपिता' भी कहा जाता है। उनका जन्म अविभाजित भारत के तुंगीपारा गाँव में हुआ था। बांग्लादेश के लोगों के मथ्य वे 'बंगबन्धु' (बंगाल का मित्र) नाम से भी विख्यात है।
6. किस देश में दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है?
(a) रूस
(b) चीन
(c) यूएसए
(d) भारत
RRB NTPC 10.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (d) : दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान भारत का है। भारत का मूल संविधान 22 भागों, 395 अनुच्छेद तथा 8 अनुसूची में विभक्त था। वर्तमान में 22 भाग, 395 अनुच्छेद तथा 12 अनुसूचियाँ हैं।
7. 1945 में UN को लीग ऑफ नेशन्स के उत्तराधिकारी के रूप में स्थापित किया गया था।
(a) द्वितीय विश्व युद्ध से ठीक पहले
(b) प्रथम विश्व युद्ध के तुरंत बाद
(c) द्वितीय विश्व युद्ध के तुरंत बाद
(d) प्रथम विश्व युद्ध से ठीक पहले
RRB NTPC 09.01.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (c) : लीग ऑफ नेशंस की स्थापना प्रथम विश्व युद्ध ( 1914 ई.-1918 ई.) के बाद वर्ष 1919 में वर्साय की संधि के तहत की गयी थी। इसका मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना व शांति और सुरक्षा प्रदान करना था परन्तु यह अपने उद्देश्य में विफल रहा और द्वितीय विश्व युद्ध के तुरंत बाद वर्ष 1945 में वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए 'संयुक्त राष्ट्र संघ' की स्थापना की गई।
8. निम्नलिखित में से किस देश की स्थापना 1971 में हुई थी?
(a) श्रीलंका
(b) बांग्लादेश
(c) नेपाल
(d) भूटान
RRB JE - 23/05/2019 (Shift-II)
Ans : (b) 16 दिसम्बर 1971 को पश्चिम पाकिस्तान से अलग होकर पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) एक स्वतंत्र देश बना। इसे मुक्ति संग्राम भी कहते है। शेख मुजीब-उर-रहमान को बांग्लादेश का राष्ट्रपिता एवं संस्थापक कहा जाता है तथा उन्हें 'बंगबंधु' की उपाधि से नवाजा गया है।
9. शत्वर्षीय युद्ध किन देशों के बीच लड़ा गया था?
(a) इंग्लैंड और इटली
(b) इंग्लैंड और जर्मनी
(c) जर्मनी और फ्रांस
(d) इंग्लैंड और फ्रांस
RRB Group-D 17-09-2018 (Shift-I)
Ans : (d) सौ वर्षों (शतवर्षीय) से अधिक समय तक चलने वाला युद्ध (1337-1453 ई.) इंग्लैण्ड और फ्रांस के बीच लड़ा गया। इस युद्ध में अंतत: फ्रांस की विजय हुई।
10. 1337 से 1453 तक सौ वर्षो से भी अधिक समय तक किनके बीच युद्ध चलता रहा था?
(a) जर्मनी और फ्रांस
(b) जर्मनी और इटली
(c) फ्रांस और स्पेन
(d) इंग्लैण्ड और फ्रांस
RRB NTPC 02.04 .2016 (Shift-III) Stage I st
Ans : (d) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।
11. बोस्टन चाय पार्टी किस वर्ष में हुई थी?
(a) 1775
(b) 1774
(c) 1776
(d) 1773
RRB Group-D 20-09-2018 (Shift-III)
Ans : (d) अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम का तात्कालिक कारण बोस्टन टी-पार्टी की घटना थी। इस घटना का नायक सैम्युल एडम्स था। 16 दिसम्बर, 1773 ई. को जब बोस्टन पर कर युक्त चाय के तीन जहाजों को ब्रिटेन को लौटाने से इंकार कर दिया गया तो उपनिवेशियों का एक समूह जहाज पर सवार हुआ और चाय की 342 पेटियों को बोस्टन हार्बर में फेंक कर नष्ट कर दिया गया। यह घटना अमेरिकी इतिहास की एक प्रमुख घटना है। इस घटना को बोस्टन टी-पार्टी कहते हैं।
12. किस देश को मुख्य रूप से कम्युनिस्ट/माओवादी दलों द्वारा शासित किया जाता है?
(a) यूके
(b) चीन
(c) भारत
(d) अमेरीका
RRB Group-D 15-11-2018 (Shift-I)
Ans : (b) चीन मुख्यत: कम्युनिस्ट/माओवादी दलों द्वारा शासित किया जाता है। चीन में राजनीतिक ढाँचा इस प्रकार है कि, सबसे ऊपर चीनी साम्यवादी दल, सेना और फिर सरकार का स्थान आता है।
13. वह क्रांतिकारी नेता कौन था, जिसने क्यूबा में भूमि सुधार और साक्षरता में सुधार किया था?
(a) फुल्जेनसियो बतिस्ता
(b) कर्नल गद्दाफी
(c) चे ग्वेरा
(d) फिदेल कास्त्रो
RRB Group-D 05-11-2018 (Shift-III)
Ans. (d) फिदेल कास्त्रो क्यूबा के एक राजनीतिज और क्यूबा क्रांति के प्राथमिक नेताओं में से एक थे जो फरवरी, 1959 से दिसम्बर 1976 तक क्यूबा के प्रधानमंत्री और फिर क्यूबा की राज्य परिषद के अथ्यक्ष रहे। इन्होंने अपने शासनकाल के दौरान क्यूबा में भूमि सुधार और साक्षरता में अहम योगदान दिया।
14. उस अमेरिकी नागरिक आंदोलन कार्यकर्ता का नाम क्या है, जिन्होंने प्रसिद्ध भाषण "आई हैव ए ड्रीम" दिया था?
(a) अब्राहम लिंकन
(b) मार्टिन लूथर किंग जूनियर
(c) लुसी स्टोन
(d) विक्टोरिया वुडहुल
RRB Group-D 04-10-2018 (Shift-II)
Ans : (b) "आई हैव ए ड्रीम" एक सार्वजनिक भाषण है, जो 28 अगस्त, 1963 ई. को वाशिंगटन के जॉब्स और फ्रीडम मार्च के दौरान अमेरिकी नागरिक तथा आंदोलन कार्यकर्त्ता मार्टिन लूथर किंग जूनियर द्वारा दिया गया था। इसमें उन्होंने नागरिक और आर्थिक अधिकारों का आह्वान किया था।
15. अफीम युद्ध दो देशों के बीच लड़ा गया था। उन देशों में से एक चीन था। दूसरा देश कौन सा है?
(a) ब्रिटेन
(b) संयुक्त राज्य अमरीका
(c) भारत
(d) फ्राँस
RRB Group-D 09-10-2018 (Shift-I)
Ans. (a) अफीम युद्ध ब्रिटेन तथा चीन के मथ्य (1839-1842) ई. में लड़ा गया था। यह युद्ध चीन के छिंग राजवंश और ब्रिटेन के बीच अफीम के व्यापार से सम्बन्धित विवादों के कारण हुआ।
16. निम्नलिखित में से किसको 'आयरन चांसलर' कहा जाता था?
(a) चंगेज़ खान
(b) नेपोलियन बोनापार्ट
(c) ऑटो वॉन बिस्मार्क
(d) एडोल्फ हिटलर
RRB Group-D 04-10-2018 (Shift-I)
Ans. (c) अनेक जर्मन भाषी राज्यों का एकीकरण करके एक शक्तिशाली जर्मन साम्राज्य स्थापित करने वाले बिस्मार्क, जर्मन साम्राज्य के प्रथम चांसलर बने। इन्हें ओटो वॉन बिस्मार्क के नाम से भी जाना जाता है। बिस्मार्क की रियलपालिटिक और शक्तिशाली शासन की कूटनीति ने उन्हें "आयरन चांसलर" का उपनाम दिलवाया।
17. वाटरलू का युद्ध किस वर्ष लड़ा गया था?
(a) 1815
(b) 1835
(c) 1850
(d) 1840
RRB Group-D 18-09-2018 (Shift-I)
Ans. (a) : वाटरलू का युद्ध 18 जून, 1815 ई. को बेल्जियम में स्थित 'वाटरलू' नामक स्थान पर लड़ा गया था। यह युद्ध फ्रांसीसी सेना, जिसका नेतृत्व नेपोलियन ने किया तथा अंग्रेजी सेना, जिसका नेतृत्व ड्यूक ऑफ वेलिंगटन ने किया, के मथ्य हुआ था। इस युद्ध में नेपोलियन की पराजय हुयी। नेपोलियन बोनापार्ट को बन्दी बनाकर सेंट हेलेना द्वीप पर भेज दिया गया जहाँ 1821 ई. में उसकी मृत्यु हो गयी।
18. ............ द्वारा 1509 ईस्वी में दीव पर विजय प्राप्त की गयी थी।
(a) अमेरिकियों
(b) जर्मनों
(c) फ्रांसीसियों
(d) पुर्तगालियों
RRB Group-D 13-12-2018 (Shift-II)
Ans. (d) भारत का प्रथम पुर्तगाली गवर्नर फ्रांसिस्को डी अल्मीडा (1505-09 ई.) था तथा इसने ही "ब्लू वाटर पॉलिसी" चलायी। 1509 ईस्वी में अल्मीडा ने संयुक्त मुस्लिम नौ सैनिक बेड़े (गुजरात + मिस्त्र + तुर्की) को पराजित कर दीव पर अधिकार कर लिया।
इस PDF में क्या मिलेगा?
- Chapter-wise Objective Questions (MCQ) – सभी प्रश्न हिंदी में
- पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न
- RRB NTPC, RRC Group-D, RPF, JE, ALP आदि सभी Exams के लिए उपयोगी
- सरल भाषा, सटीक उत्तर और exam-oriented content
- बिल्कुल फ्री डाउनलोड (कोई भुगतान नहीं)
किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी है ये PDF?
- ✅ RRB NTPC
- ✅ RRC Group-D
- ✅ RPF Constable & RPF SI
- ✅ RRB JE
- ✅ RRB ALP/Technician
- ✅ अन्य सभी Railway Exams और सामान्य प्रतियोगी परीक्षाएं
World History MCQ PDF Free Download करें:
PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें:
[Download PDF - विश्व का इतिहास Objective Questions in Hindi]
You can also Download:
|
Join Telegram Group |
|
|
6000+ History MCQ PDF (Hindi) |
|
|
3725+ Physics MCQ PDF (Hindi) |
|
|
5180+ Biology MCQ PDF (Hindi) |
|
|
4550+ Indian Polity MCQ PDF (Hindi) |
|
|
13000+ General Science MCQ PDF (Hindi) |
|
|
7525+ Geography MCQ PDF (Hindi) |
|
|
2625+ Indian Economics MCQ PDF (Hindi) |
|
|
3915+ Chemistry MCQ PDF (Hindi) |
Did you like this article? Share it with your friends on Facebook, Twitter, WhatsApp and Google plus!







