Blog Details

Medieval History (मध्यकालीन इतिहास) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक

08 Oct, 2025

Medieval History MCQ Objective Questions PDF for Railway Exam (in Hindi)

 

प्रिय पाठकों,


जैसा कि हम सभी जानते हैं, GK/GS सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी और निर्णायक विषय होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, XamToppr की ओर से Medieval History (मध्यकालीन इतिहास) अध्याय पर आधारित महत्वपूर्ण Objective Questions (बहुविकल्पीय प्रश्न) हिंदी में साझा किए जा रहे हैं।

 

इस अध्याय में Railway द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं जैसे:
RRB NTPC, RRC Group-D, RRB JE, RPF Constable, RPF SI, RRB ALP/Technician में पूछे गए प्रश्नों को शामिल किया गया है।

 

यह Medieval History MCQ PDF आपके आगामी रेलवे परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। हमने इसे पूर्णतः त्रुटिरहित बनाने का प्रयास किया है। फिर भी यदि किसी मानवीय या तकनीकी कारणवश कोई त्रुटि रह गई हो, तो XamToppr उसके लिए क्षमाप्रार्थी है।

 

नोट: यदि आपको XamToppr द्वारा दी गई यह Medieval History (मध्यकालीन इतिहास) MCQ PDF पसंद आए, तो कृपया इसे अधिक से अधिक Like और Share करें ताकि अन्य छात्र-छात्राओं को भी इसका लाभ मिल सके।

 

Good luck with your studies and exam preparations!

 

Medieval History (मध्यकालीन इतिहास) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक

 

RRB की विभिन्न विगत परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का विश्लेषण चार्ट

क्र.स.

परीक्षा

परीक्षा वर्ष

कुल प्रश्न पत्र

सामान्य ज्ञान के कुल प्रश्न

1.

RRB NTPC-2019
Stage-II

2022

15

40 × 15= 600

2.

RRC Group-D 2019

2022

99

30 × 99= 2970

3.

RRB NTPC-2019
Stage-I

2020-2021

133

30 × 133= 3990

4.

RRB JE-2018
Stage-II

2019

9

15 × 9 = 135

5.

RPF Constable 2018

2019

17

30 × 17 =  510

6.

RPF SI 2018

2019

23

30 × 23 = 690

7.

RRB JE-2018
Stage-I

2019

38

15 × 38 = 570

8.

RRB ALP/Tech.-2018 Stage-II

2019

18

10 × 18 = 180

9.

RRB ALP/Tech.-2018
Stage-I

2018

30

10  ×  30 = 300

10.

RRB Group D 2018

2018

135

20  ×  135 = 2700

11.

RRB NTPC-2015
Stage-II

2017

9

15  ×  9 = 135

12.

RRB NTPC-2015
Stage-I

2016

63

30  ×  63 = 1890

13.

RRB JE 2015

2015

26

15  ×  26 = 390

14.

RRB JE 2014

2014

10

15  ×  10 = 150

Total

625

15210

 

 Previous Year MCQ PDF List

 History MCQ PDF

 Geography MCQ PDF  

 Polity MCQ PDF

 Biology MCQ PDF

 Chemistry MCQ PDF

 Physics MCQ PDF

 Economics MCQ PDF        

 

 

Ancient History (प्राचीन इतिहास) MCQ – Objective Questions PDF Railway Exam वर्ष 2014 से 2022 तक

 

Medieval History (मध्यकालीन इतिहास) 

 

अरब एवं तुर्की आक्रमण (महमूद गजनवी, मुहम्मद गोरी) (Invasion of Arab and Turks (Mahmud Ghaznavi, Muhammad Ghori), दिल्ली सल्तनत (Delhi Sultanate), गुलाम वंश (Slave Dynasty), खिलजी वंश (Khilji Dynasty), तुगलक वंश (Tughlaq Dynasty), लोदी वंश (Lodi Dynasty), सल्तनत कालीन स्थापत्य एवं चित्रकला (Art and Architecture in Sultanate Period), विजयनगर/बहमनी साम्राज्य (Vijaynagar/Bahmani Empire), भक्ति एवं सूफी आंदोलन (Bhakti and Sufi Movement), मुगल काल (Mughal Period), बाबर (Babur), शेरशाह सूरी (Shershah Suri), अकबर (Akbar), जहाँगीर (Jahangir), शाहजहाँ (Shah Jahan), औरंगजेब (Aurangzeb), उत्तरवर्ती मुगल शासक (Rulers of Later Mughal Period), मुगल कालीन साहित्य (Literature during Mughal Period), मुगल कालीन स्थापत्य एवं चित्रकला (Art & Architecture in Mughal Period), सिक्ख धर्म (Sikhism), मध्यकालीन विविध (Medieval Miscellaneous)

 

1अरब एवं तुर्की आक्रमणमहमूद गजनवीमुहम्मद गोरी)(Invasion of Arab and TurksMahmud GhaznaviMuhammad Ghori

 

1.नीचे दिए गए शासकों का सही कालानुक्रम क्या है?
(1)तैमूर
(2)महमूद गजनवी
(3)चंगेज खाँ
(4)मुहम्मद गौरी
(a) 2,4,1,3
(b) 2,3,3,1
(c) 2,4,3,1
(d) 4,2,3,1
RRB NTPC 12.03.2021(Shift-I)Stage Ist
Ans.(c):शासकों का सही कालानुक्रम है-
*महमूद गजनवी-998-1030 ई。
*मुहम्मद गौरी-1173-1206 ई。
*चंगेज खाँ-1206-1227 ई。
*तैमूर-1370-1405 ई。

 

2.पुस्तक तहकीक मा लिल-हिंद किसने लिखी है?
(a)मेगस्थनीज
(b)अल-मसूदी
(c)इब्न बतूता
(d)अल-बरूनी
RRB NTPC 01.03.2021(Shift-I)Stage Ist
Ans.(d):अल-बरूनी एक फारसी विद्वान लेखक,वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक था। इनका जन्म खीवा(ख्वारिज्म)में सन् 973 ई. में हुआ था जो अब उज्बेकिस्तान में है। वह महमूद गज़नवी के साथ भारत आया था। वह पहला मुस्तिम लेखक था जिसने भारत की संस्कृति और परपंरा के बारे में व्यापक अध्ययन किया। अलबरूनी ने खगोलशास्त्र,ज्योतिषशास्त्र,गणित,साहित्य आदि विषयों पर किताबें लिखी। इन्होंने तहकीक मा लिल-हिन्द पुस्तक लिखी थी।

 

3.अल-बरूनी ने अपनी पुस्तक'किताब-उल-हिंद'(मिन मकाला)किस भाषा में लिखी थी ?
(a)संस्कृत
(b)अरबी
(c)फारसी
(d)सीरियाई
RRB NTPC 15.02.2021(Shift-II)Stage Ist
Ans.(b):किताब-उल-हिन्द ग्रंथ के लेखक अलबरूनी है। यह अरबी भाषा में लिखी गई पुस्तक है। यह पुस्तक 11 वीं शताब्दी की भारतीय सामाजिक,आर्थिक एवं राजनीतिक जानकारी का प्रमुख स्रोत है। अलबरूनी प्रथम मुस्लिम था,जिसने संस्कृत सीखा तथा गीता एवं पुराणों का अध्ययन किया। अलबरूनी गीता से बहुत प्रभावित था।

 

4.किताब-उल-हिंद,एक किताब जो भारत के इतिहास का उल्लेख करती है

द्वारा लिखी गई है-
(a)जॉन कीय
(b)रस्किन बॉन्ड
(c)अल बरूनी
(d)खुशवंत सिंह
RRB Group-D 05-12-2018(Shift-II)
Ans.(c)उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

 

5.उज़्बेकिस्तान का कौन सा यात्री 11 वीं शताब्दी में भारत आया था ?
(a)महमूद वली बलखी
(b)अल-बरूनी
(c)सयदी अली रईस
(d)इब्न बतूता
RRB NTPC 04.02.2021(Shift-I)Stage Ist

Ans.(b):अल बरूनी उज्बेकिस्तान से 11 वीं शताब्दी में महमूद गजनवी के साथ भारत आया था। इब्नबतूता मुहम्मद बिन तुगलक के शासन के दौरान मोरक्को से भारत आया था।'रेहला'इब्नबतूता की सबसे प्रसिद्ध पुस्तक है।
 

6.फारसी विद्वान अल-बेरूनी,अफगानिस्तान और भारत पर हमले के दौरान किस आक्रमणकारी के साथ था?
(a)महमूद गज़नवी
(b)मुहम्मद गोरी
(c)अलाउद्दीन खिलजी
(d)सिकंदर
RRB NTPC 18.01.2021(Shift-I)Stage Ist
Ans.(a):उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

 

7.मोहम्मद गोरी की सेना और पृथ्वीराज चौहान के बीच दो बार युद्ध हुआ जिसमें ____ की दूसरी लड़ाई पृथ्वीराज चौहान हार गए और उनके राज्य पर कब्जा कर लिया गया।
(a)कत्रौज
(b)पानीपत
(c)प्लासी
(d)तराईन
RRB Group-D 15-11-2018(Shift-II)
Ans :(d)तराईन का प्रथम युद्ध 1191 ई.में पृथ्वीराज चौहान तथा मुहम्मद गोरी के मध्य हुआ जिसमें गोरी पराजित हुआ। तराईन के द्वितीय युद्ध( 1192 ई.)में गोरी ने पृथ्वीराज चौहान को पराजित कर दिया और उनके राज्य दिल्ली एवं अजमेर पर अधिकार कर लिया।

 

2दिल्ली सल्तनतDelhi Sultanate
 

(i)गुलाम वंश(Slave Dynasty)
 

8.सुल्तान इल्तुतमिश की पुत्री रजिया,निम्नलिखित में से किस वर्ष में सुल्तान बनी?
(a) 1256 ई.
(b) 1246 ई.
(c) 1236 ई.
(d) 1226 ई.
RRB NTPC(Stage-2)15/06/2022(Shift-III)
Ans.(c):रजिया,भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शासिका थी,जिसका जन्म 1205 में बदायुं में हुआ था। यह सुल्तान शम्स-उद्-दीन इल्तुतमिश की पुत्री थी। जो 1236 ई.में दिल्ली की गद्दी पर बैठी थी।

 

9.मामलुक साम्राज्य का कौन सा/सी शासक 1236 से 1240 तक दिल्ली का/की सुल्तान था/थी?
(a)आराम शाह
(b)रज़िया सुल्तान
(c)रूकनुद्दीन फ़िरोज़
(d)नसीरुद्दीन महमूद
RRB NTPC(Stage-2)16/06/2022(Shift-III)
Ans.(b):मामलुक साम्राज्य 1206-1290 तक चला। 1236 में इल्तुतमिश के मृत्यु के बाद कमजोर शासकों की शृंखला सत्ता में बनी रही। 1236 ई.में इल्तुतमिश की पुत्री रजिया दिल्ली की सुल्तान बनी,जो 1240 तक बनी रही। यह भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शासिका थी जिसका जन्म 1205 में हुआ था। रजिया बहुत ही बुद्धिमान,एक श्रेष्ठ प्रशासक और बहादुर योद्धा थी।

 

10.'दास वंश'की स्थापना किसने की थी ?
(a)कुतुबुद्दीन ऐबक
(b)रजिया सुल्तान
(c)गयासुद्दीन बलबन
(d)नसीरुद्दीन महमूद
RRB NTPC 30.12.2020(Shift-I)Stage 1st  
RRB NTPC 31.03.2016(Shift-II)Stage 1st  

Ans. (a) : दिल्ली सल्तनत में कुतुबुद्दीन ऐबक ने गुलाम वंश या दास वंश की स्थापना 1206 ई. में किया था। वह मुहम्मद गोरी का गुलाम था। 1206 ई. से 1290 ई. तक 'दिल्ली सल्तनत' पर शासन करने वाले तुर्क सरदारों को 'गुलाम वंश' (दास वंश) या मामलूक वंश का शासक माना जाता है। इस काल में कुतबी (कुतुबुद्वीन ऐबक), शम्शी (इल्तुतमिश) तथा बलबनी (बलबन) नामक राजवंशों ने शासन किया।
 

11. गुलाम वंश का संस्थापक कौन था?
(a) इल्तुतमिश
(b) बलबन
(c) रजिया
(d) कुतुब-उद्दीन ऐबक

RRB J.E. - 2014
Ans : (d) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

 

12. इनमें से किसके द्वारा दिल्ली सल्तनत में इत्ता (Iqta) प्रणाली को संस्थागत रूप में लागू किया गया था?
(a) इल्तुतमिश
(b) गयासुद्दीन बलबन
(c) कुतब-उद-दिन-ऐबक
(d) आराम शाह

RRB NTPC 08.04.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (a) : इल्तुतमिश ने इत्ता प्रणाली की शुरूआत 1226 ई. में की थी। इत्ता एक भूखंड होता था जिसके नियंत्रणकर्ता को मुक्ती या वली कहा जाता था। यह इस भू-क्षेत्र में कानून व्यवस्था के साथ भूराजस्व की वसूली करवाता था तथा इस राजस्व का एक हिस्सा केन्द्र को फवाजिल के रूप में भेजता था। इत्तादार का पद वंशानुगत न होकर समय-समय पर स्थानांतरित होता रहता था जो इसे नौकरशाही रूप देता था।

 

13. सल्तनत काल के दौरान भूमि-वितरण और प्रशास्मनिक प्रणाली का एक अद्धुत प्रकार विकसित हुआ था। जिसे ____ कहा गया।
(a) इत्तादारी
(b) पटवारी
(c) महलवारी
(d) जमीनदारी

RRB Group-D 12-10-2018 (Shift-II)
Ans. (a) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

 

14. 'अमीर-अल-खयाल' एक अरबी उपाधि है, जिसका अनुवाद सामान्यतः 'कमांडर ऑफ द फेथफुल' या 'लीडर ऑफ द फेथफुल' के रूप में किया जाता है। निम्नलिखित में से किसे यह उपाधि प्रदान की गयी थी?
(a) मुइज-उद-दीन बहराम
(b) जमाल-उद-दीन याकूत
(c) मलिक इखि्तियार-उद-दीन अल्तुनिया
(d) नसीरुद्दीन मुहम्मद

RRB NTPC 31.07.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (b) : जमाल-उद्-दीन याकूत एक अफ्रीकी सिद्दी गुलाम कुलीन था, जो रजिया सुल्ताना का विशेष कृपापात्र था। वह रजिया का करीबी सलाहकार और दोस्त था। रजिया सुल्तान ने उसे शाही अस्तबल के प्रशासक के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया था। उसने याकूत को अमीर-अल-खयाल (घोड़ों का अमीर) और बाद में अमीर अल-उमरा (अमीर का अमीर) की उपाधि से सम्मानित किया।

 

15. सल्तनत शासक गियासुद्दीन बलबन ने किस अवधि के दौरान दिल्ली पर कब्जा कर यहाँ शासन किया था ?
(a) 1206-1223
(b) 1290-1322
(c) 1266-1287
(d) 1321-1334

RRB NTPC 23.01.2021 (Shift-II) Stage Ist

Ans. (c) : सल्तनत शासक गियासुद्दीन बलबन ने 1266-1287 तक दिल्ली पर कब्जा कर यहां शासन किया था।
गियासुद्दीन बलबन गुलाम वंश का 9 वाँ सुल्तान था। इल्तुतमिश ने ग्वालियर को जीतने के बाद बलबन को खरीद लिया था। रजिया सुल्तान ने उसे 'अमीर-ए-शिकार' का पद दिया। बलबन इल्बरी जाति का तुर्क था। यह मंगोलों के आक्रमण से दिल्ली की रक्षा करने में सफल रहा। बलबन ने राजदरबार में सिजदा (घुटने पर बैठकर सिर झुकाना) एवं पाबोस (सुल्तान के पैर चूमना) प्रथा की शुरूआत की तथा अपने विरोधियों के प्रति कठोर 'लौह एवं रक्त' नीति का पालन किया। नासिरूद्दीन महमूद ने बलबन को 'उलूग खां' की उपाधि प्रदान की।

 

16. इनमें से किसकी मृत्यु चौगान (Chaugan) खेलने के दौरान हुई थी?
(a) कुतुबुद्दीन ऐबक
(b) फ़िरोज शाह तुगलक़
(c) अलाउद्दीन खिलज़ी
(d) इल्तुतमिश

RRB NTPC 06.04.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (a) : कुतुबुद्दीन ऐबक (1206-1210) की मृत्यु 1210 ई. में लाहौर में चौगान (पोलो) खेलते समय घोड़े से गिरकर हो गयी थी। ऐबक का मकबरा लाहौर में स्थित है। कुतुबुद्दीन, मुहम्मद गोरी का दास था।

  • ऐबक ने उत्तर भारत में पहली मस्जिद "कुव्वत-उल-इस्लाम" का निर्माण दिल्ली में करवाया था, जो विष्णु मंदिर के स्थान पर बनवायी गयी।
  • अजमेर में संस्कृत विश्वविद्यालय के स्थान पर ढाई दिन का झोपड़ा का निर्माण करवाया तथा सूकी संत कुतुबुद्दीन बखि्तियार काकी की याद में कुतुब मीनार का निर्माण करवाया।
    कुतुबुद्दीन को लाखबख्श (लाखों का दान करने वाला), कुरानख्वां (सुरीले स्वर में कुरान पढ़ने के कारण) कहा जाता है।

17. भारत में 'सिजदा (Sijda)' प्रथा किसने शुरू की थी?
(a) इल्तुतमिश
(b) कुतुबुद्दीन ऐबक
(c) गियास-उद्-दीन बलबन
(d) रजिया सुल्तान

RRB NTPC 03.03.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (c) : सिजदा और पैबोस प्रथा गियासुद्दीन बलबन ने शुरू किया। सिजदा का अर्थ झुककर सुल्तान के चरणों में सलाम करना तथा पैबोस का अर्थ सुल्तान के पैरों को चूमना है। इन अमानवीय प्रथाओं को मुगल बादशाह अकबर ने समाप्त कर दिया।

 

18. ने 'नौरोज' नामक प्रसिद्ध फारसी त्यौहार की शुरुआत की।
(a) नसीरुद्दीन महमूद
(b) गियासुद्दीन बलबन
(c) शमसुद्दीन क्यूमर्स
(d) बुगरा खान

RRB NTPC 31.07.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (b) : गियासुद्दीन बलबन ने 'नौरोज' नामक प्रसिद्ध फारसी त्योहार की शुरूआत की जिसे फारसी में 'नया साल' भी कहा जाता है और मुख्यतः ईरानियों द्वारा दुनिया भर में मनाया जाता है। यह मूलतः प्रकृति प्रेम का उत्सव है।

 

19. निम्नलिखित में से दिल्ली सल्तनत का सही क्रम क्या है?
(a) गुलाम → तुगलक → खिलजी → लोदी
(b) गुलाम → खिलजी → तुगलक → लोदी
(c) गुलाम → लोदी → खिलजी → तुगलक
(d) तुगलक → खिलजी → गुलाम → लोदी

RRB NTPC Stage 1st  26.04.2016 (Shift-III)

Ans : (b) 1206 ई. से 1526 ई. के बीच की अवधि को दिल्ली सल्तनत की अवधि के रूप में जाना जाता है। दिल्ली सल्तनत में मुख्यत: पाँच राजवंश शामिल है, जो निम्नवत् है-
मामलूक वंश या गुलाम वंश (1206 ई. - 1290 ई.)
खिलजी वंश ( 1290 ई. - 1320 ई.)
तुगलक वंश (1320 ई. - 1414 ई.)
सैय्यद वंश (1414 ई. - 1450 ई.)
लोदी वंश ( 1451 ई. - 1526 ई.)

 

20. के बीच की अवधि को दिल्ली सल्तनत की अवधि के रूप में जाना जाता है।
(a) 1006 ईस्वी और 1326 ईस्वी
(b) 1106 ईस्वी और 1326 ईस्वी
(c) 1206 ईस्वी और 1526 ईस्वी
(d) 1606 ईस्वी और 1826 ईस्वी

RRB Group-D 11-12-2018 (Shift-II)
Ans : (c) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

 

21. रजिया सुल्तान, की बेटी थी।
(a) मुहम्मद गोरी
(b) मुहम्मद तुगलक
(c) कुतुब-उद्-दीन ऐबक
(d) इल्तुतमिश

RRB Group-D 23-10-2018 (Shift-II)
Ans. (d) : रजिया सुल्तान, इल्तुतमिश की बेटी थी। वह (12361240 ई.) दिल्ली सल्तनत की प्रथम व अंतिम मुस्लिम महिला शासिका थी। पर्दा प्रथा को त्यागकर रजिया पुरूषों की तरह 'कुबा' (कोट) एवं 'कुलाह' (टोपी) पहन कर राजदरबार में जाने लगी। शासिका बनने पर उसने 'उमदत-उल-निस्वा' की उपाधि धारण की।

 

22. दिल्ली सल्तनत की पहली महिला शासिका रजिया सुल्तान किस राजवंश से सम्बन्धित थी?
(a) खिलजी राजवंश
(b) लोधी राजवंश
(c) मुगल वंश
(d) दास राजवंश

RRB ALP & Tec. (29-08-18 Shift-III)
Ans : (d) दिल्ली सत्तनत की पहली महिला शासिका रजिया सुल्तान (गुलाम) अथवा मामलूक वंश से संबंधित थी। वह इल्तुतमिश की बेटी थी।

 

23. दिल्ली सल्तनत की एकमात्र महिला शासक कौन थी?
(a) चांद बीबी
(b) नूरजहाँ
(c) रजिया सुल्तान
(d) मुमताज महल

RRB NTPC 12.04.2016 (Shift-II) Stage I  st 
Ans : (c) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

 

24. दिल्ली की पहली महिला शासक कौन थी?
(a) मणिकर्णिका
(b) रानी रूपमती
(c) रजिया सुल्ताना
(d) चाँद बीबी

RRB JE - 01/06/2019 (Shift-I)
Ans : (c) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

 

25. ——लगभग 84 वर्ष तक उपमहाद्वीप में शासन करने वाला प्रथम मुस्लिम वंश था।
(a) मुगल वंश
(b) खिलजी वंश
(c) तुगलक वंश
(d) गुलाम वंश

RRB Group-D 02-10-2018 (Shift-II)
Ans. (d) : गुलाम वंश या मामलूक वंश मध्यकालीन भारत का एक राजवंश था। इस वंश का पहला शासक कुतुबुद्दीन ऐबक (1206-1210 ई.) था जिसे मुहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज चौहान को हराने के बाद भारत के प्रदेशों का सूबेदार नियुक्त किया। मध्यकालीन भारत की प्रथम महिला शासिका रजिया सुल्तान (1236-1240 ई.) भी मामलूक वंश (गुलाम वंश) से संबंधित थी। इस वंश ने दिल्ली की सत्ता पर 1206-1290 ई. (लगभग 84 वर्ष) तक शासन किया तथा भारत में इस्लामी शासन की नींव डाली।

 

26. कुतुबुद्दीन ऐबक और रजिया ___ राजवंश से संबंधित थे।
(a) मामलूक
(b) खिलजी
(c) मुगल
(d) लोदी

RRB Group-D 22-10-2018 (Shift-III)
Ans : (a) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

 

27. ……… ई. में कुतुब-उद्दीन ने ख़ुद को दिल्ली का सुल्तान घोषित कर दास राजवंश के शासन की शुरुआत की?
(a) 1205
(b) 1206
(c) 1207
(d) 1208

RRB Group-D 20-09-2018 (Shift-I)
Ans. (b) उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

 

2 (ii) खिलजी वंश (Khilji Dynasty)
 

28. 'रिहला' नामक प्रसिद्ध पुस्तक निम्नलिखित में से किसके द्वारा लिखी गई है। जिसमें चौदहवीं शताब्दी में भारतीय उपमहाद्वीप के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन के बारे में अत्यंत समृद्ध और रोचक वर्णन किया गया है ?
(a) इब्नबतूता
(b) फ्रांकोइस बर्नियर
(c) ह्वेनसांग
(d) अल बरूनी

RRB NTPC (Stage-2) 16/06/2022 (Shift-II)
Ans. (a) : 'रिहला' नामक प्रसिद्ध पुस्तक उत्तरी अफ्रीका के निवासी इब्नबतूता द्वारा लिखी गई है। जिसमें चौदहवीं शताब्दी में भारतीय उपमहाद्वीप के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन के बारे में अत्यंत समृद्ध और रोचक वर्णन किया गया है। 1342 में मुहम्मद तुगलक ने उसे अपना दूत बनाकर चीन भेजा था। मुहम्मद तुगलक ने उसे दिल्ली का काजी नियुक्त किया था। इस पद पर वह आठ वर्षों तक रहा।

 

29. कौन सा शासक कुतुबमीनार के निकट अलाई मीनार बनवाना चाहता था, लेकिन इसका निर्माण कार्य पूर्ण नही हो सका?
(a) अलाउद्दीन खिलजी
(b) नासीरूद्दीन महमूद
(c) रजिया सुल्तान
(d) इल्तुतमिश

RRB NTPC 21.01.2021 (Shift-I) Stage Ist
Ans. (a) : कुतुबमीनार के उत्तर में अधूरी बनी अलाई मीनार का निर्माण अलाउद्दीन खिलजी ने करवाया था। इसकी ऊँचाई 24.5 मीटर है। अलाउद्दीन खिलजी की मृत्यु हो जाने के कारण यह मीनार अधूरी रह गई। अलाई मीनार को कुश्क-ए-सीरी भी कहा जाता है।

 

30. निम्नलिखित में से किसने अपने सैनिकों के लिए सैन्य (गैरिसन) शहर सीरी का निर्माण किया ?
(a) मोहम्मद तुगलक
(b) गयास-उद्-दीन तुगलक़
(c) अलाउद्दीन खिलजी
(d) कुतुब-उद्-दीन ऐबक

RRB NTPC 26.07.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (c) : अलाउद्दीन खिलजी ने 1303 ई.में सैन्य शहर सीरी (दूसरी दिल्ली) की नींव रखी। उसने सीरी शहर की पानी की जरुरत को पूरा करने के लिए हौज-ए-खास नामक जलाशय का भी निर्माण करवाया। इसने कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के दक्षिणी प्रवेश द्वार के रूप में अलाई दरवाजा का निर्माण करवाया।

 

इस PDF में क्या मिलेगा?

 

  • Chapter-wise Objective Questions (MCQ) – सभी प्रश्न हिंदी में

  • पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न

  • RRB NTPC, RRC Group-D, RPF, JE, ALP आदि सभी Exams के लिए उपयोगी

  • सरल भाषा, सटीक उत्तर और exam-oriented content

  • बिल्कुल फ्री डाउनलोड (कोई भुगतान नहीं)

 

किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी है ये PDF?

 

  • ✅ RRB NTPC

  • ✅ RRC Group-D

  • ✅ RPF Constable & RPF SI

  • ✅ RRB JE

  • ✅ RRB ALP/Technician

  • ✅ अन्य सभी Railway Exams और सामान्य प्रतियोगी परीक्षाएं

 

Medieval History MCQ PDF Free Download करें: 

 

PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें:

[Download PDF - मध्यकालीन इतिहास Objective Questions in Hindi]

 

नोट: अगर आपको यह PDF और हमारा प्रयास पसंद आया हो तो इसे ज़रूर WhatsApp, Telegram, और Facebook ग्रुप्स में शेयर करें, ताकि बाकी छात्रों को भी लाभ मिल सके। आपके एक शेयर से किसी का भविष्य बन सकता है!